फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Coalition government is not paying attention on decaying roads : Pradeep Chaudhary

गठबंधन सरकार खस्ताहाल सड़कों पर नहीं दे रही ध्यान, लोग हो रहे हादसों का शिकार: प्रदीप चौधरी

Thu, 23 Jan 2020 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Coalition government is not paying attention on decaying roads : Pradeep Chaudhary
कालका। सड़कों की बदहाली पर मौजूदा गठबंधन सरकार का कोई ध्यान नहीं है, जनता जर्जर सड़कों पर जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर है। उक्त शब्द कालका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी ने कहें। उन्होंने कहा कि मौली से प्यारेवाला तक मुख्य हाईवे की हालत लंबे समय से बदहाल पड़ी है और रामपुर से काजमपुर सड़क खस्ताहाल है और रायपुररानी से टोका सड़क का निर्माण कार्य बड़ी ही धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही मोरनी रोड़ से लेकर बड़ीशेर और धामण से होते हुए नंदपुर रोड़ और वहां से मल्ला मोड़ पिंजौर तक सड़क की हालत बहुत ज्यादा खराब है और जिसका निर्माण लंबे समय से नहीं किया गया और वहीं पिंजौर गार्डन से लेकर काली माता मंदिर तक और पिंजौर से नालागढ़ रोड़ बदहाल पड़ा है, जिस पर सड़क की कम चौड़ाई के कारण कई बड़े हादसे हो चुके हैं और सुखोमाजरी बाईपास का काम कछुआ चाल से चलने के कारण पिंजौर जाम से जूझ रहा है। प्रदीप चौधरी ने कहा कि जल्द से जल्द इन सड़कों का निर्माण किया जाए, ताकि लोगों को आने-जाने में दिक्कत न झेलनी पड़ी। इसके साथ ही गांवों को गांवों से जोड़ने के लिए भी छोटी-छोटी सड़कों का निर्माण करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर भी हो स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था
कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि गांवों की जो सड़कें और लिंक रोड़ और मुख्य हाईवे हैं। उनके ऊपर भी स्ट्रीट लाइटें लगनी बेहद जरूरी है। क्योंकि अंधेरे में अक्सर सड़कों पर हादसें होते हैं और आवारा पशु पूरा दिन सड़कों पर घूमते रहते हैं और जिसके चलते खासकर दोपहिया वाहन चालकों को नजर नहीं आते और हादसों का शिकार हो जाते हैं। इसलिए सरकार सड़कों के निर्माण के साथ-साथ सड़कों पर स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था भी करें और इसके लिए यदि संभव हो सके तो सोलर प्रोजेक्ट का भी प्रावधान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed