फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Coalition government did not pay any attention towards Kalka College: Vijay Bansal

गठबंधन सरकार ने कालका कॉलेज की तरफ नहीं दिया कोई ध्यान : विजय बंसल

Fri, 05 Jan 2024 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Coalition government did not pay any attention towards Kalka College: Vijay Bansal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कालका। अरुणा आसिफ अली राजकीय महाविद्यालय कालका की समस्याओं की तरफ बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार ने नाै वर्ष के कार्यकाल के दौरान कोई ध्यान नहीं दिया। इस कारण हजारों विद्यार्थियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह आरोप राजकीय महाविद्यालय कालका कॉलेज के एलुमनी प्रधान एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव एडवोकेट विजय बंसल ने लगाए हैं।
उन्होंने बताया कि अधिकतर छात्रों को कंप्यूटर, भूगोल, साइंस सहित खेलकूद में पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। मजबूरन अधिकतर छात्रों को चंडीगढ़, अंबाला या पंचकूला जैसे दूर दराज के कॉलेजो में शिक्षा ग्रहण करने जाना पड़ रहा है। बंसल ने बताया कि इन समस्याओं के बाबत उन्हाेंने मुख्यमंत्री, उच्चतर शिक्षा विभाग मंत्री और अतिरिक्त मुख्य सचिव उच्चतर विभाग को ज्ञापन भेजकर जल्द समस्याओं का समाधान करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


एडवोकेट विजय बंसल ने बताया कि गत माह जब पुराने छात्रों की एलुमनी मीटिंग कालका कॉलेज में हुई तब कॉलेज प्रशासन की ओर से एलुमनी सदस्यों को कालका के छात्रों को पेश आ रही समस्याओं की जानकारी दी थी। विजय बंसल ने बताया कि हैरानी की बात है कि कॉलेज में कंप्यूटर की पांच लैबों में पिछले कई वर्षों से पुराने खराब हो चुके कंप्यूटरों के कारण छात्र आधुनिक शिक्षा से लगभग वंचित हो रहे हैं। शिक्षा क्षेत्र की में अनेक सुविधाएं देने का वायदा करने वाली भाजपा सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेडियम में हो कोचों की तैनाती

उन्होंने बताया कि कॉलेज का अपना अलग से स्टेडियम है। यहां पर वॉलीबाॅल, क्रिकेट, बास्केटबाॅल, एथलेटिक्स और फुटबाल का मैदान है। यहां ताईक्वांडो, बॉक्सिंग, बैडमिंटन और लॉन टेनिस की भी सुविधा है। कुछ माह पूर्व स्टेडियम में केवल वॉलीबाल और ताईक्वांडो के दो कोच तैनात थे, लेकिन इनमें से ताइक्वांडो कोच का ट्रांसफर कर दिया गया था अब कालका स्टेडियम में केवल वॉलीबॉल का एकमात्र कोच है। शेष कोचों की तैनाती नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को विभिन्न प्रकार के खेलों का अभ्यास करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed