फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coal raises government concerns, summons coal stock from Powercom

पंजाब सरकार की चिंता बढ़ी, पांच थर्मल प्लांट में बिजली उत्पादन ठप, कोयले के स्टॉक की रिपोर्ट मांगी

Sat, 31 Oct 2020 08:41 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 31 Oct 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
Coal raises government concerns, summons coal stock from Powercom
पंजाब में बिजली संकट। - फोटो : फाइल फोटो

मालगाड़ियों पर पूरी तरह से रेलवे की रोक के कारण अब सूबे में कोयले की हो रही कमी ने पंजाब सरकार की चिंता बढ़ा दी है। सरकार ने पावरकॉम से सभी पावर थर्मल प्लांटों में कोयले की जानकारी तलब की है। पावरकॉम अभी सूबे में मांग के अनुरूप बिजली की आपूर्ति को पूरा करने के लिए 1000 मेगावाट बिजली लगभग 60 करोड़ रुपये खर्च कर खरीद रहा है।

विज्ञापन


केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध को लेकर पंजाब में किसानों का आंदोलन अब चरम पर पहुंच चुका है। किसान 35 दिनों से अधिक अपनी मांगों को लेकर सूबे के 23 से अधिक रेलवे ट्रैक पर बैठे हुए हैं। हालांकि किसानों ने पंजाब सरकार के विधानसभा में कृषि विधेयकों को लेकर संशोधन प्रस्ताव के बाद पांच नवंबर तक रेलवे ट्रैक को खाली करने का आश्वासन दिया है लेकिन कुछ किसान यूनियन अभी भी ट्रैक पर बैठीं हैं।
विज्ञापन


किसानों के इस रुख के कारण रेलवे ने मालगाड़ियों का संचालन पूरी तरह से ठप किया है। इसका सीधा असर अब पंजाब में बिजली उत्पादन पर पड़ रहा है। राज्य में कोयले की आमद नहीं होने के कारण तीनों निजी थर्मल प्लांटों के साथ ही दो सरकारी थर्मल प्लांटों में बिजली उत्पादन पूरी तरह से ठप हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूबे में ब्लैक आउट के आसार को देखते हुए पंजाब सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने पावरकॉम से सरकारी सहित निजी थर्मल प्लांटों में कोयले के स्टॉक की जानकारी मांगी है। पावरकॉम के अधिकारियों के अनुसार शनिवार को रिपोर्ट सरकार को प्रेषित कर दी गई है। जल्द ही कोई निर्णय निकाल लिया जाएगा।

रेलवे बोर्ड के अनुसार किसानों के ट्रैक बाधित करने से 200 से अधिक माल रैक पंजाब में फंस गए हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों को मनाने के लिए पंजाब सरकार लगातार प्रयासरत है। तीन कैबिनेट मंत्रियों के बाद अब किसानों से पंजाब के एटार्नी जनरल वार्ता करेंगे। इसके लिए तीन नवंबर को किसान जत्थेबंदियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक तय की गई है।

निजी थर्मल प्लांटों में कोयले का स्टॉक समाप्त है। इसके कारण बिजली उत्पादन नहीं हो पा रहा है। सरकार भी इस मसले का हल निकाल रही है, जो जानकारी सरकार की ओर मांगी गई थी, वह भेज दी गई है। - मनमोहन सिंह, प्रवक्ता, पावरकॉम, पंजाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed