{"_id":"62227c2b987d2040122a912d","slug":"cm-window-most-complaints-against-police-panchayat-electricity-and-body-panchkula-news-pkl4437659113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम विंडो पर पुलिस, पंचायत और बिजली विभाग के खिलाफ सबसे अधिक शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम विंडो पर पुलिस, पंचायत और बिजली विभाग के खिलाफ सबसे अधिक शिकायतें
विज्ञापन
चंडीगढ़। पिछले तीन साल में सीएम विंडो पर पुलिस, ग्रामीण विकास एवं पंचायत, बिजली और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के खिलाफ सबसे अधिक शिकायतें आई हैं। विधानसभा पटल पर रखी जानकारी में हरियाणा सरकार ने बताया कि जनवरी 2019 से अब तक कुल 299833 शिकायतें आई हैं। इनमें से 258397 का निपटारा किया जा चुका है, जबकि 41436 शिकायतें लंबित हैं। पुलिस के खिलाफ 97218, ग्रामीण 41257, बिजली 25179 और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के खिलाफ 21928 शिकायतें आई हैं। सबसे कम शिकायतें अभिलेखागार 2, प्रशासनिक सुधार 3, पुरातत्व 7 और विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग के खिलाफ मात्र 6 शिकायतें दर्ज की गई। शिक्षा विभाग 12264, राजस्व विभाग 10195, कृषि विभाग 9734, स्वास्थ्य विभाग 5923, सिंचाई विभाग 5280, श्रम विभाग 7191, नगर एवं ग्राम आयोजना 7932, परिवहन विभाग के खिलाफ 3071 शिकायतें आई हैं।
पांच साल में ग्रुप हाउसिंग के लिए दिए 10 लाइसेंस
प्रदेश में पांच साल में ग्रुप हाउसिंग के लिए केवल 10 लाइसेंस जारी किए हैं। इनका एरिया 60.95 एकड़ बनता है। ये सभी लाइसेंस केवल गुरुग्राम जिले में दिए हैं, शेष किसी भी जिले में ग्रुप हाउसिंग के लिए लाइसेंस नहीं दिया गया। यह जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुलाना के विधायक वरुण चौधरी के सवाल के जवाब में दी।
8 साल में दो उद्योग हुए बंद, 1100 का रोजगार गया
हरियाणा में वर्ष 2014 से अब तक दो उद्योग बंद हुए हैं और इससे 1100 लोगों का रोजगार गया है। इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला के सवाल पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि वर्ष 2022 में अब तक 423 करोड़ रुपये का निवेश हुए है। 2021 में कुल औद्योगिक इकाइयां 22806 औद्योगिक इकाइयां थी और इनमें 1637 करोड़ रुपये का निवेश हुआ।