फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CM should not interfere in the religious affairs of Sikhs: Sukhbir

Panchkula News: सिखों के धार्मिक मामलों में दखल न दें सीएमः सुखबीर

Sat, 29 Jul 2023 01:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
CM should not interfere in the religious affairs of Sikhs: Sukhbir
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि वह भगवंत मान का सिखों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेंगे और खालसा पंथ अपने पवित्र धार्मिक सिख संस्थानों पर नियंत्रण हासिल करने के मुख्यमंत्री के प्रयासों का करारा जवाब देगा।बादल ने कहा,‘‘मुख्यमंत्री अतीत में कई सिख विरोधी अत्याचारियों और उनके चमचों के रास्ते पर चल रहे हैं, जिन्होंने खालसा पंथ और उसके पवित्र धार्मिक संस्थानों को तबाह करने की कोशिश की थी। जाहिर तौर पर उन्होंने सिख इतिहास से सबक नही सीखा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक प्रेस बयान में बादल ने कहा कि गुरुबाणी के प्रसारण के मुद्दे पर खालसा पंथ को हराने में विफल रहने के बाद भगवंत मान, अब एसजीपीसी और उसके द्वारा की जा रही सेवा को बाधित करने के लिए घटिया हथकंडे और साजिशों का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मान अब सिखों के सबसे पवित्र गुरुधाम सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के कर्मचारियों को उकसाने और प्रायोजित करने पर उतर आए हैं और एक यूनियन को पंजीकृत करने के लिए निचले स्तर की हद तक चले गए हैं। एसजीपीसी के कर्मचारियों के एक वर्ग को गुमराह किया जा रहा है। यह सिखों के खिलाफ फूट डालो और राज करो की पुरानी नीतियों का ही एक सिलसिला है।
विज्ञापन

बादल ने कहा कि खालसा पंथ की धार्मिक भावनाओं के प्रतिनिधि के रूप में अकाली दल सोमवार को राज्यव्यापी प्रदर्शन शुरू करेगा और जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री के पुतले जलाएगा ताकि उनकी सरकार को खालसा पंथ के खिलाफ हुए दखल को उजागर कर उनका विरोध किया जा सके। बादल ने यह भी घोषणा की कि पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात करेगा और इस मुद्दे को उठाएगा ताकि मुख्यमंत्री को सिखों के धार्मिक मामलों पर दखल देने और खालसा पंथ के साथ टकराव के विनाशकारी रास्ते पर आगे बढ़ने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed