फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CM Nayab Singh Saini paid obeisance at Sri Nada Sahib Gurudwara

Panchkula News: सीएम नायब सिंह सैनी ने श्री नाडा साहिब गुरुद्वारा में टेका माथा

Sat, 16 Nov 2024 04:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
CM Nayab Singh Saini paid obeisance at Sri Nada Sahib Gurudwara
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुद्वारा नाडा साहिब में माथा टेकते हुए।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नाडा साहिब गुरुद्वारे में माथा टेका। इस अवसर पर नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने 14 नवंबर को विधानसभा सत्र में गुरुग्राम में लगभग 1000 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 700 बेड के सरकारी अस्पताल का नामकरण श्री गुरु नानक देव के नाम पर करने का फैसला किया है। प्रकाश पर्व पर किसानों को 300 करोड़ रुपये की बोनस की दूसरी किस्त जारी की गई है।
उन्होंने बताया कि सिरसा में चिल्ला साहिब गुरुद्वारा की 77 एकड़ भूमि भी गुरुघर के नाम करने का निर्णय लिया है। इस भूमि की लगातार मांग चली आ रही थी। श्री गुरु नानक देव इस भूमि पर आए और 40 दिन तक लगातार तपस्या की। आध्यात्मिक बोध, सांसारिक समृद्धि और सामाजिक समरसता के लिए श्री गुरु नानक देव की शिक्षाओं को सदा याद किया जाता रहेगा।
विज्ञापन




इनहांसमेंट के लिए पोर्टल किया लांच
मुख्यमंत्री ने कहा कि एचएसवीपी के 7000 प्लाट धारकों की इनहांसमेंट की समस्याओं का निवारण करने के लिए शुक्रवार को पोर्टल लांच किया गया है। यह पोर्टल लगातार 6 माह तक खुला रहेगा और समस्याओं का निवारण भी करेगा। इसके अलावा किसानों को उनकी भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने की जानकारी देने के लिए मृदा कार्ड बनाए जाएंगे। हर तीन साल के बाद किसानों की भूमि के मृदा कार्ड बनाए जाते हैं। अब 40 लाख किसानों के मृदा कार्ड बनाकर जारी किए जाएंगे जो किसानों को भूमि की उत्तम स्वास्थ्य की जानकारी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed