फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Manohar Lal's ChitChat with MLAs on Various Issues

हरियाणाः विधायकों के साथ सीएम मनोहर लाल ने की गुफ्तगू, अहम मुद्दों पर हुआ विचार-वमर्श

Thu, 06 Aug 2020 11:15 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 06 Aug 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
CM Manohar Lal's ChitChat with MLAs on Various Issues
फाइल फोटो
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को गठबंधन सरकार के विधायकों के साथ अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। हरियाणा निवास चंडीगढ़ में हुई बैठक में अनेक विषयों पर चर्चा हुई। भाजपा-जजपा के मंत्रियों, विधायकों समेत दोनों दलों के वरिष्ठ नेता बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार बैठक में राम मंदिर शिलान्यास समेत अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई। सत्ता संभालने के बाद गठबंधन सरकार की यह पहली औपचारिक बैठक थी। जिसमें बरौदा उपचुनाव जीतने के अलावा कोरोना से लड़ने के लिए अभी तक उठाए गए कदमों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


बैठक के बाद सीएम मनोहर लाल ने राम मंदिर निर्माण पर कहा कि देश में बहुत पुराने समय से राम मंदिर निर्माण का विषय चल रहा था। समाज का बड़ा भाग आंदोलनरत रहकर मंदिर बनाने की मांग कर रहा था। मामला सर्वोच्च न्यायालय गया, जिसके बाद फैसला आया। बुधवार को राम मंदिर का शिलान्यास हुआ व पूरे देश में खुशियां मनाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बताया कि संस्कृति मॉडल स्कूलों की संख्या 98 से बढ़ाकर 104 करने का निर्णय लिया गया है। 6 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां के विधायकों ने मांग रखी थी, जिसके बाद स्कूल 104 करने का निर्णय लिया गया है। 1 हजार प्ले वे स्कूल खोलने जा रहे हैं। नई शिक्षा नीति के अनुसार 3 साल के बच्चों के लिए भी स्कूलों में उचित व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed