फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CM Mann will prepare action plan regarding paddy procurement arrangements

Panchkula News: धान के खरीद प्रबंधों को लेकर सीएम मान तैयार करेंगे एक्शन प्लान

Tue, 24 Sep 2024 09:30 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 09:30 PM IST
विज्ञापन
CM Mann will prepare action plan regarding paddy procurement arrangements
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धान के खरीद प्रबंधों का जायजा लेने के लिए बुधवार को बैठक बुलाई है। इसमें इसे लेकर एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी इस बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक में धान की खरीद को लेकर किए जा रहे इंतजामों पर चर्चा की जाएगी। सीएम आवास पर दोपहर 1 बजे यह बैठक होगी। आगामी सीजन के दौरान 185-190 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद होने की उम्मीद है, जिससे केंद्रीय पूल के लिए 120-125 लाख मीट्रिक टन चावल का उत्पादन होगा। राज्य के राइस मिलरों को केंद्रीय पूल में एफसीआई को खरीफ मार्केटिंग सीजन 2023-24 के चावल की आपूर्ति करने में रुकावट का सामना भी करना पड़ रहा है। यही कारण है कि सीएम मान ने हाल ही में धान के भंडारण के लिए केंद्रीय खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री को पत्र लिखकर मांग की थी कि वह खुद मामले में हस्तक्षेप करके जगह उपलब्ध करवाने के लिए उचित दिशा-निर्देश जारी करें। राज्य सरकार को पहले 31 जुलाई, 2024 और फिर 31 अगस्त, 2024 तक मिलिंग का समय बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ा। खरीफ सीजन 2023-24 के बाकी बचे चावल के लिए केंद्र सरकार ने आपूर्ति की अवधि 30 सितंबर 2024 तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed