फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CM Mann is lying to hide his failure: Harsimrat

अपनी नाकामी छुपाने के लिए झूठ बोल रहे सीएम मान : हरसिमरत

Sun, 22 Jun 2025 09:03 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
CM Mann is lying to hide his failure: Harsimrat
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने सीएम मान के आरोपों पर पलटवार किया है। हरसिमरत ने कहा कि मान अपनी नाकामी छुपाने के लिए झूठ बोल रहे हैं। 13 अप्रैल, 1919 को न तो मजीठिया परिवार ने जनरल डायर को डिनर कराया और न ही कभी वो मजीठिया परिवार के घर आया है।

उन्होंने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने जनरल डायर को सिरोपा पहनाया, यह भी सीएम का बड़ा झूठ है। 13 अप्रैल, 1919 को शिरोमणि कमेटी बनी ही नहीं थी। जलियांवाला बाग हत्याकांड के 20 महीने बाद 15 नवंबर, 1920 को शिरोमणि कमेटी बनी थी और सर्वसम्मति से उसके पहले प्रधान सुंदर सिंह मजीठिया को चुना गया था। हरसिमरत ने कहा कि अगर जनरल डायर ने हमारे घर डिनर किया होता तो शहीद उधम सिंह ने इसका बदला भी जरूर लेना था। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी कुर्सी बचाने के लिए सभी शक्तियां आप प्रमुख केजरीवाल को सौंप रहे हैं। सीएम मान ने शनिवार को एक समारोह के दौरान कहा था कि मजीठिया परिवार ने अपने घर जनरल डायर को डिनर कराया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed