फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Manohar Lal inaugurates Chief Minister Milk Gift Scheme with video conferencing

मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना का सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से किया उद्घाटन, ब्रोशर-पोस्टर भी जारी

Thu, 06 Aug 2020 11:07 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 06 Aug 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
CM Manohar Lal inaugurates Chief Minister Milk Gift Scheme with video conferencing
फाइल फोटो
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना और महिला एवं किशोरी सम्मान योजना का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया। उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने योजनाओं के तहत पांच गरीब परिवारों और गर्भवती महिलाओं को स्किम्ड मिल्क पाउडर और सैनिटरी नैपकिन के पैकेट वितरित किए। उन्होंने ‘मुख्यमंत्री दूध उपहार’ योजना और ‘महिला एवं किशोरी सम्मान योजना का ब्रोशर और पोस्टर भी जारी किया। जिले के खंड मोरनी, बरवाला, रायपुररानी, पिंजौर में भी इस योजना का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि जिले में मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना को फ्लैगशिप कार्यक्रमों में शामिल करें और संबंधित जिलों में महिलाओं और बच्चों में एनीमिया और कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए अथक प्रयास करें। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 1 से 6 वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती व दूध पिलाने वाली माताओं को फोर्टिफाइड सुगंधित स्किम्ड मिल्क पाउडर दिया जाएगा। इसके अलावा ‘महिला एवं किशोरी सम्मान योजना’ के तहत जिला के बीपीएल परिवारों की 10 से 45 वर्ष तक की किशोरियों व महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 से 6 वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती व दूध पिलाने वाली माताओं को सप्ताह में 6 दिन 200 मिलीलीटर प्रतिदिन सुगंधित स्किम्ड मिल्क दिया जाएगा। यह दूध अन्य पौष्टिक तत्वों जैसे प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, बी-12 के साथ-साथ विटामिन-ए और डी से युक्त होगा, जो शरीर में सूक्ष्म तत्वों व विटामिन की पूर्ति करेगा। यह दूध 6 प्रकार के स्वाद में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के तहत महिलाओं और किशोरियों को एक साल तक हर महीने मुफ्त सेनेटरी नैपकिन का एक पैकेट दिया जाएगा, जिसमें 6 नैपकिन होंगे। इसके अलावा, शिक्षा विभाग ने भी एक योजना तैयार की है जिसके तहत छात्राओं को हर महीने 6 सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सरोज नैन व सुपरवाइजरों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed