फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CM inaugurates Asia's largest and modern apple market in Pinjore

Panchkula News: पिंजौर में सीएम ने किया एशिया की सबसे बड़ी एवं आधुनिक सेब मंडी का उद्घाटन

Thu, 18 Jul 2024 06:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
CM inaugurates Asia's largest and modern apple market in Pinjore
78 एकड़ क्षेत्र में फैली मंडी के निर्माण पर 220 करोड़ की लागत आएगी, प्रथम चरण में 14 करोड़ 66 लाख हुए खर्च
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। एशिया की सबसे बड़ी आधुनिक सेब, फल एवं सब्जी मंडी के प्रथम चरण का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने आधुनिक सेब, फल एवं सब्जी मंडी पिंजौर में व्यापार को बढ़ाने के लिए इस मंडी में मार्केट फीस एक प्रतिशत से घटाकर 0.5 प्रतिशत करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 78 एकड़ क्षेत्र में फैली इस मंडी के निर्माण पर 220 करोड़ रुपये की लागत आएगी। प्रथम चरण का निर्माण 14 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से 10 एकड़ में किया गया है। इसके दूसरे चरण का कार्य प्रगति पर है, जो 31 दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां पर मंडी बनने से हरियाणा के फल व सब्जी उत्पादक किसानों व कारोबारियों के अलावा हिमाचल व जम्मू-कश्मी के सेब उत्पादकों व कारोबारियों को भी लाभ होगा। इस समय सेक्टर-20 में सबसे बड़ी सेब मंडी है। वर्ष 2016 में इस मंडी में सेब का व्यापार शुरू हुआ था। हर वर्ष करीब 35 लाख सेब के डिब्बों का व्यापार होता है। यहां पर वर्ष में चार माह अगस्त से नवंबर के दौरान सेब की आवक होती है। सेब की आवक के दृष्टिगत मंडी में पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण पिंजौर में यह विशाल मंडी स्थापित की जा रही है। हरियाणा के फल कारोबारी हिमाचल और जम्मू-कश्मीर से फल खरीदकर सीधे दिल्ली ले जाकर बेचते थे। अब इस मंडी के बनने से कारोबारी फल व सब्जियों की खरीद व बिक्री इस मंडी में कर सकेंगे। इस क्षेत्र के किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा। यह मंडी चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली की आवश्यकताओं को पूरा करेगी। इस मौके पर आढ़ती एसोसिएशन ने स्मृति चिन्ह देकर सीएम को किया सम्मानित


14 नई मंडियों का निर्माण एवं सुधारीकरण का कार्य प्रगति पर
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने वर्तमान सरकार के कार्यकाल में नई मंडियों के निर्माण, विस्तार और उन्नयन पर दो हजार 322 करोड़ रुपये की राशि खर्च की है। इस समय करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से 14 नई मंडियों के निर्माण एवं सुधारीकरण का कार्य प्रगति पर है। गन्नौर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की बागवानी मार्केट स्थापित की जा रही है। गुरुग्राम में 25 करोड़ रुपये की लागत से फ्लावर मार्केट स्थापित की जा रही है। सोनीपत के सेरसा में लगभग 16 एकड़ भूमि पर 35 करोड़ रुपये की लागत से मसाला मंडी स्थापित की जा रही है। प्रदेश की 108 मंडियों को ई-नेम पोर्टल से जोड़ा जा चुका है। खाद्यान्नों की खरीद के सभी स्तरों पर पारदर्शिता लाने, व्यापार को सुगम बनाने व किसानों को उनकी उपज के सही मूल्य दिलाने और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में ई-खरीद परियोजना शुरू की गई है। पंचकूला सेक्टर-20 और गुरुग्राम में किसान बाजार शुरू किए हैं।
विज्ञापन




विदेशों से 24 स्थानों से बिक्री के लिए आएंगे सेब : कंवरपाल
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के मंत्री कंवरपाल ने कहा कि आधुनिक सेब, फल एवं सब्जी मंडी पिंजौर के प्रथम चरण के उद्घाटन से प्रदेश के किसानों, व्यापारियों के साथ-साथ हिमाचल, पंजाब व कश्मीर के किसानों को भी लाभ होगा। उन्होंने बताया कि इस मंडी में हिमाचल के 14, जम्मू और कश्मीर के चार स्थानों से सेब बिक्री के लिए आएंगे। इसके अलावा विदेश से 24 स्थानों से सेब इस मंडी में बिकने के लिए आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डाॅ. राजा सेखर वुंदरू, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक मुकेश आहूजा, सचिव राकेश संधू, उपायुक्त डाॅ. यश गर्ग, पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक, एसडीएम कालका लक्षित सरीन, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, नगर निगम पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, संतराम शर्मा, शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवीनगर, नगर परिषद कालका चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला महामंत्री वीरेन्द्र राणा और परमजीत कौर, भाजपा नेता श्यामलाल बंसल, प्रमोद कौशिक, रनजीता मेहता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed