फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CM inaugurated the National Table Tennis Championship

राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज

Tue, 16 Feb 2021 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
CM inaugurated the National Table Tennis Championship
टेबल टेनिस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मार्च पास्ट करतीं टीमें। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में 82वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2020 का शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता 15 से 23 फरवरी 2021 तक होगी। 15 से 18 फरवरी तक महिला एकल प्रतियोगिता होगी। 20 से 23 फरवरी में पुरुष एकल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उ
विज्ञापन

पमुख्यमंत्री और टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया और हरियाणा राज्य टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री अनूप धानक और नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल उपस्थित थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि इस बार राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2020 का आयोजन हरियाणा के पंचकूला जिले में किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, इसे हम खेल गांव भी कह सकते है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चार सालों में फेडरेशन के एक-एक कर्मचारी, कोच और खिलाड़ियों की मेहनत के परिणामस्वरूप टेबल टेनिस में एक नया आयाम स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के टेबल टेनिस के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिये आईपीएल की तर्ज पर यूटीटी लीग आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात खिलाड़ी सम्मानित
मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने टेबल टेनिस में देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली सात महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इन सम्मानित खिलाड़ियों में मनिका बत्रा, मधुरिका सुहास पाटकर, सुथरिथा मुखर्जी, अनिका दास, के. शामिनी, अर्चना कामथ गिरीश और सुहाना सैनी शामिल हैं। इससे पहले विभिन्न प्रदेशों के खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष मार्चपास्ट किया। इस अवसर पर पंचकूला के उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा, पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह मौजूद रहे।

स्पीकर और उप मुख्यमंत्री ने खेला मैच
इस मौके पर हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यहां पर एक मैच भी खेला। इस मौके पर दोनों ही खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसकी तारीफ यहां बैठे खिलाड़ियों ने भी की।

ताऊ देवी लाल स्टेडियम में टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन करते सीएम।

ताऊ देवी लाल स्टेडियम में टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन करते सीएम। - फोटो : PKL OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed