{"_id":"660068d9fd74c6817b044c39","slug":"cm-held-a-meeting-with-ministers-and-mlas-brainstormed-on-the-situation-arising-out-of-kejriwals-arrest-pkl-office-news-c-16-1-pkl1037-383130-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सीएम ने मंत्रियों-विधायकों संग की बैठक, केजरीवाल की गिरफ्तारी से उपजे हालात पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सीएम ने मंत्रियों-विधायकों संग की बैठक, केजरीवाल की गिरफ्तारी से उपजे हालात पर मंथन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को चंडीगढ़ स्थित आवास पर आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों और मंत्रियों के साथ बैठक की। इस दौरान पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से उपजे हालात पर मंथन किया गया और पार्टी की अगली रणनीति पर चर्चा हुई। इस बैठक में पंजाब से सभी आप विधायक, पंजाब आप के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुध राम, पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह भी मौजूद रहे।
बैठक में 31 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने वाली महारैली को लेकर रूपरेखा भी तैयार गई है। यह भी साफ कर दिया गया कि पार्टी चट्टान की तरह अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ी है और केंद्र के तानाशाही रवैये का जवाब दिया जाएगा। बैठक में केजरीवाल की गिरफ्तारी, पार्टी द्वारा पंजाब और दिल्ली में विभिन्न विरोध प्रदर्शन, लोकसभा चुनाव और आचार संहिता लागू होने के बाद भी भाजपा की तानाशाही कार्रवाई जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री मान ने कहा कि, ‘पंजाब आप के सभी नेता अरविंद केजरीवाल के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। हम मोदी सरकार की इस तानाशाही और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का पूरी ताकत से विरोध करेंगे। जनता भाजपा की तानाशाही को खत्म करने के लिए अपने वोट का इस्तेमाल करेगी और उसे करारा जवाब देगी।’
विज्ञापन
सीएम ने बताया कि इस बैठक का एजेंडा 31 मार्च की महारैली भी थी। मान ने कहा कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियां और नेता रामलीला मैदान में एक साथ आ रहे हैं। भाजपा की तानाशाही की कोई सीमा नहीं है। विपक्षी नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। मौजूदा मुख्यमंत्री को बिना किसी सबूत के गिरफ्तार किया जा रहा है।