{"_id":"65ea1adbb751508dac0484a9","slug":"cm-gifts-12-development-projects-worth-rs-134-crore-transport-bhawan-will-be-built-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-109804-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सीएम ने दी 134 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं की सौगात, बनेगा ट्रांसपोर्ट भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सीएम ने दी 134 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं की सौगात, बनेगा ट्रांसपोर्ट भवन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में पंचकूला को करीब 134 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने इस योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पंचकूला के लोगों को जल्द ही मेट्रो की सौगात मिलेगी। पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली के लिए मेट्रो का प्रोजेक्ट बन रहा है। आयोजन में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है।
मुख्यमंत्री ने पंचकूला सहित प्रदेश के सभी जिलों के लिए 4223 करोड़ रुपये की सौगात दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 42.71 करोड़ रुपये से अधिक राशि की नौ परियोजनाओं का उद्घाटन और 91.10 करोड़ रुपये की राशि की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने सेक्टर-3 में 36.49 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित राज्य सूचना आयोग हरियाणा का भवन, पिंजौर के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 1.77 करोड़ 63 हजार रुपये की लागत से निर्मित 15 अतिरिक्त क्लास रूम, सात लाख रुपये की लागत से सेक्टर-20 में ब्लाॅक पिंजौर में प्ले स्कूल आशियाना, 2.71 करोड़ रुपये की लागत से बरोटीवाला लिंक रोड के सुदृढ़ीकरण का उद्घाटन शामिल है।
इसके अलावा उन्होंने अमृत सरोवर योजना के तहत ब्लाॅक पिंजौर के गांव नानकपुर में 43.92 लाख रुपयेे, ब्लाॅक रायपुररानी के गांव बागवाली में 38.07 लाख रुपये और गांव फिरोजपुर में 18.26 लाख रुपये, ब्लाॅक मोरनी के गांव भोज जबयाल में 35.90 लाख रुपये, गांव बरवाला में 30.61 लाख रुपये की लागत से जोहड़ों के सौंदर्यीकरण के कार्यों का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास
मनोहर लाल ने जिन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया उसमें बस स्टैंड परिसर सेक्टर-5 पंचकूला में 87.52 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ट्रांसपोर्ट भवन, पिंजौर ब्लाॅक के गांव कर्णपुर में 2.98 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले लखी शाह बंजारा कम्यूनिटी सेंटर और सांझी डेयरी योजना के तहत गांव रामपुर तहसील रायपुररानी में पहले फेज में 80 पशुओं के लिए 60 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले शेड का शिलान्यास शामिल है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, परिवहन एवं खेल विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क, राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त विजय वर्धन, उपायुक्त सुशील सारवान, बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, मीडिया सचिव प्रवीन अत्रेय, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।