{"_id":"602adf278ebc3ee96b2731e6","slug":"club-owner-accused-of-assaulting-despite-giving-bill-pkl-office-news-pkl404110861","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल देने के बावजूद क्लब के मालिक पर मारपीट करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल देने के बावजूद क्लब के मालिक पर मारपीट करने का आरोप
विज्ञापन
पंचकूला। क्लब में भोजन करने आए युवकों ने क्लब के मालिक पर बिल देने के बावजूद मारपीट करने का आरोप लगाया है। सेक्टर-5 पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सोनू निवासी गांव नौलटा, थाना पिंजौर ने बताया कि छह फरवरी को वह रात 11 बजे अपने दोस्त पीयूष, राजा और मिंटू के साथ गोट क्लब में भोजन करने गया था।
क्लब ने बिल 2145 रुपये का बिल थमाया। सोनू के अनुसार उन्होंने 145 रुपये कैश दिया और गूगल-पे से दो हजार रुपये अदा किया। बिल देने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ जाने लगा। इसी बीच क्लब के मालिक बिल्ला ने उसका बाजू पकड़कर बिल नहीं देने की बात कही। सोनू ने कहा कि बिल अदा करने की बात कहने पर क्लब के मालिक बिल्ला और उसके दोस्तों प्रकट, अनमोल, ओशी राहुल सहित सात अन्य ने उन पर डंडों से हमला कर दिया। उसके सिर पर राड मार दी।
इसके बाद क्लब के मालिक बिल्ला ने सोनू और उसके दोस्तों को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उसके पास से नकद सात हजार रुपये और सोने की चेन छीन ली। घायल होने के बाद सोनू को उसके दोस्तों ने सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को दी शिकायत में सोनू ने बताया कि यह वारदात क्लब के सीसीटीवी में रिकार्ड की गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।