फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Clerk arrested for cheating lakhs of rupees in the name of getting job and bail

Panchkula News: नौकरी और जमानत दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने का आरोपी क्लर्क गिरफ्तार

Mon, 14 Apr 2025 12:40 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 14 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Clerk arrested for cheating lakhs of rupees in the name of getting job and bail
हरियाणा ट्रेजरी विभाग में बतौर क्लर्क कार्यरत था
विज्ञापन

मोहाली निवासी जगदीश से नौकरी दिलाने और रिश्तेदार को जेल से जमानत दिलवाने के लिए लिए 15 और 23 लाख

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नौकरी और जेल में बंद आरोपी को जमानत दिलवाने के नाम पर 15 लाख और फिर 23 लाख की ठगी करने वाले सेक्टर-17 हरियाणा ट्रेजरी विभाग में तैनात आरोपी क्लर्क चैन सिंह को आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने पिंजौर से गिरफ्तार किया है। रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया तो अदालत ने तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया। आरोपी चैन सिंह के खिलाफ सोनीपत, कैथल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला में कुल छह मामले दर्ज है। आरोपी के खिलाफ 2020 में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी विभाग ने क्लर्क चैन सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। धोखाधड़ी का आरोपी छह साल से ट्रेजरी विभाग में क्लर्क के तौर पर नौकरी कर रहा है।

इस तरह से की ठगी
आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी चैन सिंह ने नौकरी और कोर्ट से जमानत दिलवाने के नाम से ठगी की है। आरोपी ने मोहाली निवासी जगदीश सिंह के रिश्तेदार को जमानत पर जेल से बाहर निकालने के नाम पर 15 लाख रुपये लिए थे। रिश्तेदार को जेल से बाहर न निकलवाने व रुपये वापस न करने पर पिंजौर थाने में शिकायत दी। आरोपी 2020 से लोगों को झांसे में लेकर ठगी करता रहा है। यह भी जानकारी मिली है कि हाईकोर्ट के जज से पहचान बताकर लोगों को अपनी बातों में लेकर रुपये की डिमांड करता था।
विज्ञापन


हरियाणा ट्रेजरी विभाग के जॉइंट डायरेक्टर को नहीं पता
जॉइंट डायरेक्टर मुकेश कुमार गांधी ने कहा कि ट्रेजरी क्लर्क के बारे में ठगी की कोई जानकारी नहीं है। आरोपी के खिलाफ विभाग की ओर से भी कार्रवाई की कोई अनुशंसा नहीं की गई है। उधर पुलिस विभाग का आरोप है कि जॉइंट डायरेक्टर मुकेश कुमार गांधी को 23 मार्च को ही मामले की जानकारी दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed