फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cleanliness campaign will run from October 24 to November 7 in 19 districts of Punjab.

Panchkula News: पंजाब के 19 जिलों में 24 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा स्वच्छता अभियान

Tue, 22 Oct 2024 05:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign will run from October 24 to November 7 in 19 districts of Punjab.
चंडीगढ़। पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने सभी नगर निगम कमिश्नरों, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरों को सूबे में चल रहे सभी प्रगति अधीन विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को म्युनिसिपल भवन उन्होंने अधिकारियों के साथ एक बैठक की। उन्होंने कहा कि बेहतर नागरिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जानी चाहिए।डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि दिवाली के मौके पर पंजाब के 19 जिलों अमृतसर, बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर, फाज़िल्का, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मानसा, मोगा, मालेरकोटला, पटियाला, पठानकोट, रूपनगर, संगरूर, भगत सिंह नगर, मोहाली, तरनतारन में 24 अक्टूबर से 7 नवंबर तक स्वच्छता अभियान चलाने का फैसला लिया है। इस स्वच्छता मुहिम का उद्देश्य सूबे के शहरों को साफ सुथरा बनाना है। उन्होंने कमिश्नरों और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरों को कहा कि वे इस मुहिम को सफल बनाने के लिए स्थानीय विधायकों और संगठनों के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं जैसे कि 15वें वित्त आयोग की राशि, केंद्र सरकार द्वारा स्पांसर की गई योजनाओं की राशि और एसएनए खाते में बकाया फंडों की समीक्षा की और अधिकारियों को आदेश दिए कि विकास कार्यों के लिए अलॉट किए गए फंडों को जल्दी से जल्दी लोगों की भलाई के लिए खर्च किया जाए। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को निर्बाध पीने वाले पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा प्रॉपर्टी टैक्स और स्ट्रीट लाइटों के प्रबंधों का जायजा लिया और अधिकारियों को शहर निवासियों को डोर टू डोर सेवा देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंत्री ने जिला अधिकारियों को कहा कि वे शहरी स्थानीय इकाइयों में चल रहे विकास कार्यों और अलॉट किए गए फंडों को खर्च करने के बारे में साप्ताहिक मीटिंगें करें, ताकि शहरों के कामों को सुचारु ढंग से निपटाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed