फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cleaning workers have not received salary since 10 months

10 महीने से सफाई कर्मियों को नहीं मिला वेतन

Sat, 05 Sep 2020 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Cleaning workers have not received salary since 10 months
मोरनी। खंड के स्कूलों में लगे पार्ट टाइम सफाई कर्मचारियों को लगभग 10 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। वहीं विद्यालय के डीडीओ बजट न होने की बात कहते हैं और कुछ तो कर्मचारियों से बात भी नहीं करते। उक्त आरोप हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन रजिस्ट्रेशन 492 जिला प्रधान हरबंस लाल प्रेस ब्यान जारी करते हुए लगाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि करोना की महामारी में भी शिक्षा विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारी हर रोज स्कूल में सफाई कर रहे हैं लेकिन फिर भी उनके वेतन का बकाया पड़ा है। विद्यालय में वाकई बजट की कमी है तो किसी को भी सैलरी नहीं मिलती लेकिन ब्लॉक के अंदर लगभग 80 परसेंट कर्मचारियों को सैलरी हर महीने मिल रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि समय पर वेतन नहीं मिला तो कर्मी प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed