{"_id":"5e7902598ebc3e6fe8310d83","slug":"cleaning-workers-also-imprisoned-in-homes-pkl-office-news-pkl370483032","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों को भी घरों में किया कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों को भी घरों में किया कैद
विज्ञापन
पंचकूला। खड़क मंगोली में एक महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद शहर में नगर निगम के अंतर्गत कार्यरत सफाई कर्मचारियों, घरों से कूड़ा एकत्रित करने वालों को बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है।
इससे एक बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। यदि राजीव और इंदिरा कॉलोनी में भी इस तरह का कोई संक्रमित पाया गया तो आने वाले दिनों में शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा सकती है। दरअसल राजीव इंदिरा कालोनी और खड़क मंगोली से अधिकतर सफाई कर्मचारी और कूड़ा इकट्ठा करने वाले आते हैं।
खड़क मंगोली से पिछले दो दिन से कूड़ा एकत्रित करने वाले शहर में नहीं जा रहे हैं, जिसके चलते नगर निगम द्वारा अपनी गाड़ियां लगाकर कूड़ा एकत्रित करने की व्यवस्था की गई है। गीला और सूखा कूड़ा निगम की जीप में एकत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
कूड़ा एकत्रित के लिए स्पेशल टीमें बनाईं
नगर निगम की प्रशासक सुमेधा कटारिया ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों के घरों में भी कूड़ा एकत्रित न हो। इसके लिए स्पेशल टीमें लगाई गई हैं, जोकि कूड़ा एकत्रित कर रही हैं। लोगों को भी सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा। क्योंकि शहर में गंदगी न फैले यह हम सबकी जिम्मेदारी है। सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन पंचकूला के प्रधान एसके नैय्यर ने नगर निगम द्वारा शहर से कूड़ा एकत्रित करने के लगाई गई निगम की गाड़ियों के लिए प्रशासक का आभार व्यक्त किया। डोर टू डोर कलेक्शन फिलहाल 31 मार्च तक शुरू हुई है। नैय्यर ने मांग की है कि इसे रेगुलर किया जाए सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन इस मामले में नगर निगम के साथ है।