{"_id":"683767fb21dcf6f8d50c3dc2","slug":"cleaning-of-drains-of-rajiv-and-indira-colony-will-begin-panchkula-news-c-87-1-pan1001-123104-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: राजीव और इंदिरा काॅलोनी के नालों की सफाई होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: राजीव और इंदिरा काॅलोनी के नालों की सफाई होगी शुरू
विज्ञापन
महापौर ने 30 मई से पहले नालों की सफाई के दिए थे आदेश
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। वार्ड सात के राजीव और इंदिरा कालोनी की सफाई मई में भी शुरू नहीं हो पाई। 2 जून के बाद पीएमडीए नालों की सफाई करेगा। अभी बैंक गारंटी के चक्कर वर्क टेंडर अलॉट नहीं हो पाया है। हालांकि कुछ दिन पहले पीएमडीए के पदाधिकारियों को पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने 30 मई से पहले नालों की सफाई के आदेश दिए थे। उस दौरान विभाग के अधिकारियों ने पोकलेन, जेसीबी एवं अन्य मशीनरी से नालों की सफाई का आश्वासन दिया था। वहीं वार्ड की पार्षद उषा रानी ने भी विभाग के इंजीनियरिंग विंग को 3 दिसंबर 2024 से लगातार बुढ़नपुर, राजीव व इंदिरा कालोनी के नालों की सफाई के लिए पत्र लिखा था। क्योंकि विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इस नाले में कई बच्चे बह चुके हैं। नाले में गंदगी के कारण मच्छर जनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। उषा रानी ने बताया कि फोन के माध्यम से भी कई बार नाले के लिए सफाई के लिए गुहार लगा चुके हैं।