फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Classes will be held as per regular time table from 1st August

Panchkula News: 1 अगस्त से रेगुलर टाइम टेबल के हिसाब से लगेंगी कक्षाएं

Wed, 10 Jul 2024 05:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Classes will be held as per regular time table from 1st August
चंडीगढ़। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की तरफ से मिशन समर्थ को लेकर गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं। जुलाई के पूरे महीने स्कूलों में पहले की तरह ही मिशन समर्थ के तहत पढ़ाई करवाई जाएगी और 1 अगस्त से रेगुलर टाइम टेबल के हिसाब से कक्षाएं लगनी शुरू हो जाएंगी। इस संबंध में परिषद ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व स्कूल प्रमुखों को आदेश जारी कर दिए हैं और सख्ती से इसकी पालना करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि 1 अगस्त से पांचवीं व आठवीं कक्षा के लिए रेगुलर टाइम टेबल के हिसाब से पीरियड लगने शुरू होंगे, लेकिन हिसाब व पंजाबी विषयों के लिए लेवल-1 के विद्यार्थियों को सिखाने की प्रक्रिया जारी रखी जाएगी। इसमें विशेष कोचिंग प्रदान करना शामिल है। दूसरी से चौथी कक्षा के लिए रुटीन पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी, लेकिन मिशन समर्थ के तहत कुछ गतिविधियां जारी रहेंगी। सितंबर के अंतिम सप्ताह में विभाग टर्म परीक्षा भी करवाएगा। मिशन समर्थ को विद्यार्थियों को कितना फायदा हुआ है, उसका परीक्षा के नतीजों से सामने आएगा और उसी मुताबिक मिशन के सिलेबस को आगे जारी रखा जाएगा। इससे पहले दूसरी से चौथी कक्षा के विद्यार्थियों का 28 से 30 अगस्त तक विभाग की तरफ से मिशन के तहत टेस्ट भी लिया जाएगा, जिसमें मिशन के तहत कवर करवाए गए सिलेबस को रखा जाएगा।
विज्ञापन

मिशन समर्थ का यह है मकसद
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा दूसरी से आठवीं तक की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियाें की पंजाबी, अंग्रेजी व गणित में पकड़ मजबूत बनाने के लिए मिशन समर्थ शुरू किया गया है। इसका प्रमुख मकसद यह है कि विद्यार्थियों को दोनों भाषाओं में कम से कम पढ़ सकने और गणित के साधारण सवालों को हल करने में सक्षम बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed