फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Clash over dispute over Chandigarh, SAD called core committee meeting today

Panchkula News: चंडीगढ़ पर विवाद को लेकर घमासान, शिअद ने आज बुलाई कोर कमेटी की बैठक

Mon, 24 Nov 2025 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Clash over dispute over Chandigarh, SAD called core committee meeting today
चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ को पंजाब राज्यपाल के सांविधानिक दायरे से बाहर लाने की चर्चा को लेकर पंजाब में सियासी घमासान छिड़ गया है। इसे लेकर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने सोमवार को कोर कमेटी की बैठक बुला ली है वहीं भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का हिस्सा है। चाहे चंडीगढ़ या फिर पानी का मुद्दा हो, भाजपा पंजाब के हितों के डटकर खड़ी है। चंडीगढ़ को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हुई है। इसे लेकर सरकार के साथ बातचीत की जाएगी और इस भ्रम की स्थिति को दूर किया जाएगा। जाखड़ ने कहा कि मैं पंजाबी होने के नाते भरोसा देता हूं कि हमारे लिए पंजाब सबसे पहले है।
विज्ञापन

शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि चंडीगढ़ पर पंजाब के हक खत्म करने के खिलाफ सोमवार को दोपहर 2 बजे पार्टी की कोर कमेटी की बैठक बुला ली है। पंजाब विरोधी विधेयक और संघीय ढांचे पर किए जा रहे सीधे हमले का शिअद डटकर विरोध करेगी और इसे किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा। चंडीगढ़ को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



हमें भाजपा पर भरोसा नहीं, उसके इरादे पंजाब के प्रति हमेशा गलत : वड़िंग
पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि हमें भाजपा पर भरोसा नहीं है। वह एक के बाद एक पंजाब के खिलाफ फैसले ले रही है। चंडीगढ़ पर पंजाब का अधिकार कम करने के प्रयास पर वड़िंग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पूर्ण राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बाद केंद्र पंजाब के पीछे पड़ा है। चंडीगढ़ के प्रशासनिक ढांचे को बदलने के लिए प्रस्तावित विधेयक मंजूरी नहीं है और इसका विरोध किया जाएगा। वड़िंग ने कहा कि चंडीगढ़ को जल्द पंजाब को सौंपा जाना चाहिए।


भाजपा के खिलाफ झूठा प्रचार चलाने के लिए आप, कांग्रेस और अकाली दल हुए एकजुट : अश्वनी

पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि आप, कांग्रेस और अकाली दल राजनीतिक स्वार्थ के लिए एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ झूठा और भ्रामक प्रचार चला रहे हैं। केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि चंडीगढ़ से संबंधित कोई भी विधेयक लोकसभा के शीतकालीन सत्र में नहीं लाया जा रहा है इसलिए आप सरकार और विरोधी दलों द्वारा जानबूझकर डर का माहौल बनाया जा रहा है।



चंडीगढ़ को छीनने की साजिश के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगा पंजाब : चीमा
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि चंडीगढ़ को छीनने की साजिश के खिलाफ पंजाब की तरफ से कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। चीमा ने कहा कि राज्य के 24 गांवों को उजाड़कर बसाया गया चंडीगढ़ शहर सिर्फ पंजाब का है। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा द्वारा चंडीगढ़ छीनने की किसी भी कोशिश के खिलाफ दो मोर्चों पर लड़ाई लड़ी जाएगी जिसमें पहली पंजाब सरकार कानूनी लड़ाई लड़ेगी, वहीं आम आदमी पार्टी पंजाब के तीन करोड़ लोगों के साथ मिलकर सड़क से संसद तक जोरदार संघर्ष करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed