फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CJM visited and heard the problems of those affected by the rain

Panchkula News: सीजेएम ने दौरा कर बारिश से प्रभावितों की समस्याएं सुनीं

Tue, 09 Sep 2025 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
CJM visited and heard the problems of those affected by the rain
पंचकूला। जिले में भारी बारिश से प्रभावित इलाकों का सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) अपर्णा भारद्वाज ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रायपुररानी, घग्गर किनारे के निचले इलाकों और खड़क मंगोली की झुग्गियों में रहने वाले लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

भारद्वाज को बड़ी संख्या में मौजूद स्थानीय लोगों ने घरेलू सामान और पशुओं के नुकसान के बारे में बताया। सीजेएम ने तुरंत डीएलएसए टीम को डीडीपीओ और बीडीपीओ के साथ मिलकर पानी की पूरी निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि काम पूरा होने पर तस्वीरें और वीडियो उनके कार्यालय भेजे जाएं।
विज्ञापन

इसके बाद सीजेएम घग्गर नदी किनारे बने अस्थायी झुग्गी इलाकों में पहुंचीं और वहां रह रहे परिवारों से हालात जाने। इसके बाद खड़क मंगोली की झुग्गियों का दौरा कर सीजेएम ने लोगों से बात की और उन्हें डीएलएसए हेल्पलाइन नंबर 0172-2585566 और एनएएलएसए टोल-फ्री नंबर 15100 दिया। उन्होंने कहा कि कानूनी सहायता, राहत या किसी आपातस्थिति में इन नंबरों पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed