फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CJM did surprise inspection of conservation home

Panchkula News: सीजेएम ने संरक्षण गृह का किया औचक निरीक्षण

Sat, 01 Mar 2025 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
CJM did surprise inspection of conservation home
कालका। पंचकूला में सीजेएम और डीएलएसए की सचिव अपर्णा भारद्वाज ने कालका में नवविवाहित जोड़ों के लिए संरक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संरक्षण गृह में रहने की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था जांची। निरीक्षण के दौरान सीजेएम ने पाया कि संरक्षण गृह का बुनियादी ढांचा अपर्याप्त था। वर्तमान में एक फ्लैट में केवल दो कमरे हैं, जबकि दूसरे फ्लैट के एक अतिरिक्त कमरे का उपयोग आवास के लिए किया जा रहा है। उन्होंने संरक्षण चाहने वाले जोड़ों के लिए सुरक्षित और आरामदायक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए उचित बुनियादी ढांचे की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के समय संरक्षण गृह में कोई भी जोड़ा नहीं रह रहा था। रिकॉर्ड के अनुसार, आखिरी जोड़ा 11 फरवरी, 2025 को सुविधा से बाहर गया था। सीजेएम ने परिसर में सीसीटीवी कैमर न पाए जाने पर चिंता जताई। उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा बढ़ाने और वहां आश्रय लेने वाले जोड़ों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे जल्द लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आश्रय में पहले पुलिस स्टेशन से एक सफाईकर्मी की अस्थायी तैनाती की गई थी। अब वह काम करने से मना कर चुका है। सीजेएम को संरक्षण गृह के कर्मचारियों ने बताया कि परिसर की सफाई के लिए सफाईकर्मी नहीं है। सीजेएम ने संरक्षण गृह में स्वच्छता और सुरक्षा बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया और संबंधित अधिकारियों से इन मुद्दों को जल्द हल करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed