फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Civil Hospital faces power cuts of more than 10 times in two hours, preventing ultrasounds

Panchkula News: सिविल अस्पताल में दो घंटे में 10 से ज्यादा बार पावर कट, नहीं हो सके अल्ट्रासाउंड

Sat, 04 Oct 2025 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Civil Hospital faces power cuts of more than 10 times in two hours, preventing ultrasounds
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पंचकूला। सिविल अस्पताल में शुक्रवार दोपहर बार-बार बिजली जाने से अल्ट्रासाउंड में दिक्कत रही। दो घंटे में 10 से ज्यादा बार पावर कट लगे। इस कारण मरीजों को जांच रिपोर्ट नहीं मिल पाईं और अस्पताल में आए मरीजों को घंटों बैठकर इंतजार करना पड़ा।

उमस भरे मौसम के बीच मरीजों और उनके परिजनों को लंबा इंतजार करना पड़ा। लाइन में लगे कई लोग थककर अस्पताल बैठ गए और लाइट के ठीक होने का इंतजार करने लगे। इस दौरान मरीजों में नाराजगी भी दिखी। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि अस्पताल में आए दिन कोई न कोई दिक्कत सामने आ जाती है।
विज्ञापन




अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि अस्पताल में इस समय बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य जारी है। नए भवनों और सुविधाओं के लिए इलेक्ट्रिकल व अन्य तकनीकी कार्य किए जा रहे हैं। इन्हीं कारणों से सर्वर से जुड़ी दिक्कतें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...

फिलहाल निर्माण और इलेक्ट्रिकल से जुड़ा कार्य प्रगति पर है। इस कारण कभी-कभी तकनीकी दिक्कतें सामने आ जाती हैं। जैसे ही ये काम पूरे होंगे, अस्पताल की सभी सेवाएं पूरी तरह से सुचारू हो जाएंगी और मरीजों को किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। डॉ. आरएस चौहान, प्रिंसिपल मेडिकल आफिसर (पीएमओ) सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed