फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Civil hospital basement filled with water in emergency

Panchkula News: सिविल अस्पताल के बेसमेंट सहित इमरजेंसी में भरा पानी

Fri, 27 Sep 2024 08:28 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:28 PM IST
विज्ञापन
Civil hospital basement filled with water in emergency
सिविल अस्पताल की बेसमेंट सहित इमरजेंसी में भरा पानी
विज्ञापन

बिल्डिंग में खामी : आठ साल में 15 बार भरा सिविल अस्पताल में बरसाती पानी
मरम्मत के लिए भेजे गए चार करोड़ के एस्टीमेट को चुनाव आचार संहिता के चलते नहीं मिली मंजूरी
15 स्वास्थ्य कर्मचारियों को बेसमेंट से पानी निकालने के लिए लगाया
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर में वीरवार को हुई तेज बारिश के कारण शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की बेसमेंट सहित इमरजेंसी वार्ड और लिफ्ट में भर गया। पानी भर जाने के कारण मरीजों और तीमारदारों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
सिविल अस्पताल में बारिश के बाद अक्सर ऐसे हालात बन जाते हैं। बिल्डिंग में खामी होने के कारण आठ साल में 15 बार बरसाती पानी यहां भर गया है। हालांकि चार करोड़ का एस्टीमेट बनाकर बिल्डिंग को ठीक कराने के लिए भेजा गया है। लेकिन चुनाव आचार संहिता के चलते अभी तक इस पैसे की मंजूरी नहीं मिली है। इस कारण वीरवार को इलाज के लिए आए मरीजों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

बॉक्स
बेसमेंट, लिफ्ट का पानी निकालने के लिए 15 कर्मचारियों की टीम लगाई
सिविल अस्पताल के बेसमेंट और लिफ्ट से पानी निकालने के लिए 15 कर्मचारियों की टीम लगाई गई। इसके बाद भी पूरा पानी निकालने में पांच घंटे से अधिक का समय लग गया। इसके अलावा लिफ्ट में पानी भर जाने के कारण मोटर डालकर पानी निकालने में समय लगा। इस दौरान अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों को दिक्कत हुई। बरवाला से आए सुधीर कुमार ने बताया कि पानी भर जाने के कारण मुझे इलाज कराने में काफ समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट --
पानी भरने के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर पानी निकलवाया गया है। इसे ठीक कराने के लिए, पीडब्ल्यूडी विभाग को एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। आचार संहिता के बाद इस काम को जल्द पूरा कराया जाएगा। - डॉ. जितेंदर कुमार, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed