{"_id":"6797e2a5dbd9fbb09a049111","slug":"city-streets-will-be-illuminated-with-16831-leds-473-cctv-cameras-will-keep-an-eye-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-119091-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: शहर की सड़कें 16831 एलईडी से जगमगाएंगी, 473 सीसीटीवी कैमरे रखेंगे नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: शहर की सड़कें 16831 एलईडी से जगमगाएंगी, 473 सीसीटीवी कैमरे रखेंगे नजर
विज्ञापन
शहर की सड़कों पर जगमगाती एलईडी लाइट। संवाद
पंचकूला। शहर के सेक्टर जल्द ही 16831 एलईडी लाइट से जगमग होगी। इसके अलावा 473 सीसीटीवी कैमरे चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगी। नगर निगम पंचकूला की इलेक्ट्रिसिटी एवं सीसीटीवी कैमरा कमेटी की बैठक महापौर कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महापौर ने एजेंडा वाइज अधिकारियों से जवाब मांगे। उन्होंने शहर की सभी पुरानी स्ट्रीट लाइट्स को एलईडी में बदलने के बारे में पूछा, तो अधिकारियों ने बताया कि सूर्य योजना के अंतर्गत नगर निगम के पास 16831 एलईडी लाइट आ चुकी हैं।
इसमें से 11500 लाइट बदली जा चुकी हैं और बाकी कार्य दो माह में पूरा कर लिया जाएगा। अधिकारियों ने बैठक में बताया कि नगर निगम द्वारा 473 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, इनमें से 385 को ठीक करने के लिए पहले ही टेंडर लगा दिया गया था। उनकी वार्षिक मेंटेनेंस का टेंडर भी जारी कर दिया गया है। 88 कैमरे अभी ठीक करवाए जाने हैं, जिस पर महापौर ने निर्देश दिए कि इन कैमरों को ठीक करवाने का टेंडर तुरंत प्रभाव से जारी करें।
सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल मैनेजमेंट सिस्टम के बारे में अधिकारियों ने बताया कि इसके तहत एक ही स्थान पर सभी स्ट्रीट लाइट्स का कंट्रोल सिस्टम बनाया जाएगा। इसके अंतर्गत 180 सिम मंगवाए गए हैं, जिसके बाद स्ट्रीट लाइटों का कंट्रोल सिस्टम शुरू हो जाएगा। जहां भी लाइट खराब होगी, कंट्रोल रूम में इसकी सूचना मिल जाएगी और उसे ठीक कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि जून माह तक बिजली स्ट्रीट लाइट्स से संबंधित सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
डेकोरेटिव पोल लगाएं
महापौर ने शहर के सभी मुख्य डिवाइडिंग रोड पर डेकोरेटिव पोल लगाने के निर्देश दिए। पहले यह डेकोरेटिव पोल केवल सेक्टर 7-18 की डिवाइडिंग रोड पर ही लगे हैं। अब शहर की मुख्य दो डिवाइडिंग सड़कों सेक्टर 6-7 से लेकर 4-12 तक और सेक्टर 7-18 से लेकर सेक्टर 12 और 12ए तक डेकोरेटिव पोल लगाए जाएंगे। मोनोक्रोमेटिव लाइट शहर के अंतर्गत पड़ने वाले गांव की एंट्री प्वाइंट पर लगाए जाएं। महापौर ने जिन सामुदायिक केंद्रों में एयर कंडीशन नहीं लगाए हैं, वहां पर लगाने के निर्देश दिए।
इसके अलावा शहर की सभी बी रोड मार्केट और सामुदायिक केंद्रों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-14 के पुलिस थाने में बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम में भी कुछ कार्य होना बाकी है। बैठक में शहर की स्ट्रीट लाइट्स को ठीक करने के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफार्म खरीदने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में पार्षद नरेंद्र लुबाना, सोनू बिड़ला, सलीम खान और पंकज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।