{"_id":"68531ff7ed6015e34302bd61","slug":"city-residents-shocked-by-the-huge-hike-in-electricity-prices-expressed-protest-panchkula-news-c-87-1-pan1001-123767-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बिजली के दामों में की भारी बढ़ोतरी से शहरवासियों को लगा झटका, जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बिजली के दामों में की भारी बढ़ोतरी से शहरवासियों को लगा झटका, जताया विरोध
विज्ञापन
पंचकूला। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) की ओर से मई में बिजली यूनिटों के दामों में भारी बढ़ोतरी करने से अब शहरवासियों के घरों में पहुंचे बिजली के भारी बिलों से उनको झटका लगा है। इससे नाराज लोगों ने उनमें बिजली के बिलों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ नाराजगी जताई है। इस मामले को लेकर हितैषी फाउंडेशन के पदाधिकारियों ओर लोगों का एक शिष्टमंडल यूएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार मीणा (आईएएस) से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपकर लोगों की समस्याओं से अवगत कराया। हितैषी फाउंडेशन के चेयरमैन भारत हितैषी ने बताया कि मई के बिजली बिलों में नए टैरिफ और फिक्स चार्जेज के नाम पर अप्रत्याशित वृद्धि किए जाने से लोगों में रोष है। उन्होंने एमडी को सेक्टर-10 के अपने ही मकान नंबर-55 के बिजली अकाउंट नंबर 4071140000 का उदाहरण देते हुए आश्चर्य व्यक्त करते हुए बताया कि उनके पिछले महीने के बिल की राशि केवल 922 रुपये थी, जब कि इस बार बिजली की बढ़ी दरों के साथ उनके बिजली बिल की राशि 4430 रुपये आई है जो पिछले महीने के बिल का चार गुना है जो कि बिल्कुल न्यायसंगत नहीं है।
शिष्टमंडल में सूरज प्रकाश विज ने कहा कि प्रति यूनिट टैरिफ बढ़ाने के साथ 75 रुपये प्रति किलोवॉट के लोड के हिसाब से फिक्स्ड चार्जेज लगाकर नया बोझ डालना अनुचित है। जिन उपभोक्ताओं के 10 किलोवॉट का लोड मंजूर है उन्हें हर माह 750 रुपये का अतिरिक्त चार्ज भरना पड़ेगा। शिव कुमार वर्मा और जीडी बत्रा ने विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई साल से लोगों के करोड़ों के बिजली बिलों का डिफॉल्ट पेंडिंग है और उस घाटे की पूर्ति शहरवासियों से करना गलत है। क्या हमको समय पर बिल जमा करवाने का इनाम दिया है? फाउंडेशन के पदाधिकारियों में भारत हितैषी, एसके शर्मा, बीएम कौशिक, बीके गुप्ता, एनसी स्वामी, आरके शर्मा, डॉ. एस कुमार, तरसेम गर्ग, सुभाष शर्मा, प्रेम लाल गुप्ता, रवीश गौतम, ध्रुव विशिष्ट, मोहित बंसल, अच्छर सिंह, सतीश गोयल, अरुण बंसल ने बिजली निगम से पूरजोर मांग की है कि इस बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाए।