फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   City planning department demolished illegal under construction shops in Barwala, also removed boundary wall

नगर योजनाकार विभाग ने बरवाला में गिराईं अवैध निर्माणाधीन दुकानें, बाउंड्री वाल भी हटाई

Wed, 28 Jul 2021 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
City planning department demolished illegal under construction shops in Barwala, also removed boundary wall
बरवाला। नगर योजनाकार पंचकूला टीम की ओर से बरवाला से डेराबस्सी मार्ग पर अवैध निर्माणाधीन एक दुकान व अंबाला रोड पर अवैध निर्माणाधीन 5 दुकानों व एक बाउंड्री वाल को हटाया। विभाग की कार्रवाई का लोगों ने विरोध किया, लेकिन कार्रवाई जारी रही। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार अधिकारी प्रियम भारद्वाज ने कहा कि विभाग की ओर से लोगों को सूचित किया है कि अनुसूचित व राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ लगती हुई 30 मीटर व 60 मीटर प्रतिबंधित पट्टी में कोई भी निर्माण कार्य न करें, क्योंकि यहां पर किसी भी तरह का निर्माण करने की अनुमति नहीं है। अतिरिक्त नियंत्रण क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण विकसित करने से पहले निदेशक नगर व ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा चंडीगढ़ की ओर से विभागीय अनुमति ली जानी आवश्यक है।
विज्ञापन

अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ अर्बन एरिया एक्ट 1975 पैरी-फेरी नियंत्रक क्षेत्र 1952 व नियंत्रित क्षेत्र 1993 के तहत विभाग कानूनी कार्रवाई करता है। इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज भी करवाई जाती है। इसमें 3 साल कारावास व जुर्माने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुमति के बिना न करें निर्माण कार्य
भारद्वाज ने जनता से अनुरोध किया है कि विभाग से सीएलयू की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार के छोटे या बड़े निर्माण न करें ताकि जनता की मेहनत का पैसा बर्बाद न हो और अनाधिकृत अवैध निर्माणों पर रोक लग सके। इस अभियान के दौरान नायब तहसीलदार बरवाला आनंद रावल ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौजूद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed