फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CITU demonstration on 11th July regarding the problems of workers and laborers

Panchkula News: कामगार-मजदूरों की समस्याओं को लेकर सीटू का प्रदर्शन 11 जुलाई को

Mon, 08 Jul 2024 05:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
CITU demonstration on 11th July regarding the problems of workers and laborers
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

बरवाला। सीटू से जुड़े तमाम संगठन विभिन्न वर्गों के कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 11 जुलाई को जिला उपायुक्त कार्यालय पंचकूला पर 24 घंटे का पड़ाव डालेंगे। इसके बाद 24 जुलाई को श्रम बोर्ड सेक्टर 4 पंचकूला पर अनिश्चितकालीन पड़ाव डालेंगे।
सीटू जिला कमेटी की मीटिंग रविवार को सीटू कार्यालय बरवाला में जिला सचिव लच्छीराम शर्मा और उषा देवी की अध्यक्षता में हुई। इसमें भवन निर्माण, आशा वर्कर, मिड डे मील वर्कर, आंगनवाड़ी, वन विभाग स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी, ग्रामीण चौकीदार, रेहड़ी पटरी यूनियन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मीटिंग को संबोधित करते हुए जिला सचिव लच्छीराम शर्मा व राज्य सचिव सतीश सेठी ने कहा कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है आम मजदूरों को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है। आशा वर्कर के लगातार आंदोलन के बाद भी सरकार अनदेखी कर रही है। मिड डे मील वर्कर को सिर्फ 10 महीने वेतन मिलता है, वह भी समय पर नहीं मिलता। निर्माण मजदूरों के काम की 90 दिन की वेरिफिकेशन जो पहले यूनियन करती थी अब उसकी जिम्मेदारी पंचायत सचिव, नगर निगम के जेईई, लेबर इंस्पेक्टर, पटवारी, कानूनगो को सौंप रखी है। लेकिन कोई भी अधिकारी इस कार्य को करने को तैयार नहीं है। कई बार सरकार को लिखित में सूचना देने के बावजूद यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय नहीं दिया गया है। इसके विरोध में सीटू से जुड़े तमाम संगठन 11 जुलाई को जिला उपायुक्त कार्यालय पंचकूला पर 24 घंटे का पड़ाव डालेंगे। इसके बाद 24 जुलाई को श्रम बोर्ड सेक्टर 4 पंचकूला पर अनिश्चितकालीन पड़ाव डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीटिंग को मेहर चंद गोयल, रणधीर साथी, करमचंद कामी, जसबीर, गफूर, कर्म सिंह सोमनाथ, किरण आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed