फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   CISF takes over security of Bhakra Dam project

Punjab: सीआईएसएफ ने संभाली भाखड़ा बांध परियोजना की सुरक्षा, पंजाब सरकार जता चुकी है विरोध

Wed, 29 Oct 2025 12:12 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 29 Oct 2025 12:12 AM IST
सार

पंजाब के सीएम भगवंत मान कह चुके हैं कि भाखड़ा बांध की सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस पूरी तरह सक्षम है। ऐसे में इस तरह के निर्णय उचित नहीं है।

विज्ञापन
CISF takes over security of Bhakra Dam project
भाखड़ा बांध - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में भाखड़ा बांध परियोजना की सुरक्षा अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) करेगी। अभी तक इसकी सुरक्षा की कमान पंजाब पुलिस के हाथों में थी। केंद्र के निर्णय के बाद अब यहां सीआईएसएफ को तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन


नंगल में एक आधिकारिक कार्यक्रम के तहत पंजाब पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था सीआईएसएफ को हस्तांतरित कर दी गई है। इस फैसले पर पंजाब सरकार कड़ा एतराज जता चुकी है। पंजाब के सीएम भगवंत मान कह चुके हैं कि भाखड़ा बांध की सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस पूरी तरह सक्षम है। ऐसे में इस तरह के निर्णय उचित नहीं है। मंगलवार को बांध की सुरक्षा व्यवस्था राज्य पुलिस से औपचारिक रूप से सीआईएसएफ को हस्तांतरित करने के दाैरान सीआईएसएफ नार्थ सेक्टर के आईजी नवज्योति गोगोई, डीआईजी एमके यादव, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी सहित सीआईएसएफ यूनिट बीडीपी नंगल के कमांडेंट प्रतीक रघुवंशी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

आतंकी खतरे का दिया हवाला

सीआईएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि अब तक भाखड़ा बांध की सुरक्षा संबंधित राज्य पुलिस बलों द्वारा बीबीएमबी की देखरेख में की जा रही थी। लेकिन तोड़फोड़ और आतंकवादी गतिविधियों के बढ़ते खतरों को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय ने मई माह में 296 सशस्त्र कर्मियों वाली सीआईएसएफ की एक समर्पित इकाई की तैनाती को स्वीकृति प्रदान की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब पुलिस की सुरक्षा पर छिड़ा था विवाद

भाखड़ा हेडवर्क्स पर पंजाब पुलिस की कथित तैनाती के खिलाफ मई 2025 में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई। जिसमें दावा किया गया कि पंजाब पुलिस हरियाणा को पानी छोड़ने में बाधा डाल रही है। पंजाब की आप सरकार ने भाजपा शासित हरियाणा को और अधिक पानी देने से इनकार कर दिया है। आप सरकार का कहना था कि हरियाणा ने मार्च तक आवंटित पानी का 103% उपयोग कर लिया। इस विवाद के चलते पंजाब सरकार ने नंगल बांध, जो भाखड़ा बांध के नीचे स्थित है, की सुरक्षा बढ़ा दी थी। नंगल बांध पर जिस कमरे से पानी की आपूर्ति नियंत्रित की जाती है, उसे बंद कर उसकी चाबी पंजाब पुलिस को दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed