{"_id":"694d7b1b43a12846590c2859","slug":"christmas-celebrations-in-the-district-prayers-to-lord-jesus-echo-in-the-churches-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-21152-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: जिले में क्रिसमस की धूम, गिरजाघरों में गूंजी प्रभु यीशु की प्रार्थनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: जिले में क्रिसमस की धूम, गिरजाघरों में गूंजी प्रभु यीशु की प्रार्थनाएं
विज्ञापन
पंचकूला। प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन की खुशी में जिलेभर में क्रिसमस का पर्व मसीही समुदाय की ओर से धूमधाम से मनाया गया। शहर के सभी गिरजाघरों में सुबह नौ बजे से विशेष आराधना आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर प्रभु यीशु की प्रार्थना की और मोमबत्तियां जलाईं।
लिविंग ग्रेस चर्च सेक्टर-21 में वीरवार को क्रिसमस का त्योहार विशेष उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर झुग्गी बस्ती के काफी बच्चे भी मौजूद रहे। चर्च के पास्टर ग्रेश ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और भगवान यीशु मसीह के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शहर के झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों सहित विभिन्न सेक्टरों से करीब एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चे सांता क्लॉज के रूप में नजर आए। बच्चों ने जिंगल बेल जैसे गीत गाकर माहौल को और भी उल्लासमय बना दिया। सांता क्लॉज ने कार्यक्रम में आए बच्चों को उपहार भी बांटे।
विज्ञापन
इसके अलावा सेक्टर-10 स्थित सूद भवन में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर क्रिसमस का पर्व मनाया गया। जिले के विभिन्न सेक्टरों में बच्चों और परिवारों ने उत्साह के साथ क्रिसमस का पर्व मनाते हुए खुशियां साझा कीं।