फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chinook-4 Tournament: Orvin makes it to the semi-finals

चिनूक-4 टूर्नामेंट: ओर्विन ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

Sun, 22 Feb 2026 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Chinook-4 Tournament: Orvin makes it to the semi-finals
क्वार्टर फाइनल में अशोका सीसी को 27 रन से हराया, पुनीत शर्मा मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। विल टू विन क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे चिनूक-4 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रोमांचक टक्कर देखने को मिली। क्वार्टर फाइनल मैच ओर्विन और अशोका सीसी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर ओर्विन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ओर्विन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। कप्तान पुनीत शर्मा ने संयमित पारी खेलते हुए 48 रन बनाए, जबकि अजय ठाकुर ने 50 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी के दम पर टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। 196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अशोका सीसी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 168 रन ही बना सकी और मुकाबला 27 रन से हार गई।
विज्ञापन

गेंदबाजी में शुभम कंवर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 ओवर में मात्र 15 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्हें बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया। वहीं कप्तान पुनीत शर्मा को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ ओर्विन ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब सेमीफाइनल मुकाबला ओर्विन और पंचकूला पैंथर्स के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed