फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Children, young and old, get a booster dose to protect against corona

बच्चे, युवा और बुजुर्ग कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगवाएं

Fri, 08 Jul 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Children, young and old, get a booster dose to protect against corona
पंचकूला। बच्चे, युवा और बुजुर्गों को कोरोना से बचाव के लिए दोनों डोज के बाद बूस्टर डोज लगवाना चाहिए। यह जिले के सभी पीएचसी और सीएचसी सेंटर में लगाया जा रहा है। कोरोना से बचाव के लिए दो डोज के बाद बूस्टर डोज लगाने के बाद राहत मिलेगी। अभी तक जिले में अधिकांश लोग दोनों डोज लोग लगवा चुके हैं अब लोगों को बूस्टर डोज लगवाना चाहिए। सरकार और स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को जागरूक कर इसके लिए प्रेरित कर रही है। लोगों को भी आगे आकर इस बूस्टर डोज लगवा देनी चाहिए।
विज्ञापन

कोरोना के केस तेजी से आ रहे हैं। कोरोना के दोनों डोज और बूस्टर डोज लगाने के बाद इसका असर अधिक नहीं है। इसलिए लोगों को अपने नजदीक के डिस्पेंसरी, सीएचसी और पीएचसी सेंटर में जाकर टीकाकरण करवाना चाहिए। इससे लोग कोरोना से अपने को सुरक्षित रख सकेंगे। इसके लिए लगातार टीकाकरण लोगों को करवाना चाहिए। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण स्कूलों के साथ डिस्पेंसरी में लगातार किया जा रहा है। टीकाकरण की रफ्तार तेज करने के लिए वैन से टीमें सर्वे कर रही है। संक्रमण से बचाव के लिए अब तक पांच लाख लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं अब तक करीब 80 हजार से ज्यादा लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है। मेरी लोगों से अपील है कि लोग टीकाकरण करवाकर अपने को कोरोना से बचा सकते हैं। इसके लिए लोगों को आगे आना चाहिए। - डॉ. मीनू सासन, वैक्सीनेेशन इंचार्ज, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला जिले में जिस तरह से कोरोना से बचाव की पहली और दूसरी डोज लगवाई गई है। उसी तरह से लोग बूस्टर डोज लगवाएं, जिससे कि लोगों को कोरोना से बचाया जा सके। केस लगातार बढ़ रहे हैं। हमारी अपील है कि लोग इससे बचाव के लिए बूस्टर डोज भी लगवाएं, जिससे कि कोरोना के खतरे को कम किया जा सके। - महावीर कौशिक, डीसी, पंचकूला
कोरोना दोबारा तेजी से फैल रहा है। इससे बचाव के लिए लोगों को बूस्टर डोज लगवाना चाहिए। इसके लिए कॉलेजों में कार्यशाला के माध्यम से स्टूडेंट को जागरूक किया गया है। हमारी शहर के सभी स्टूडेंट्स से अपील है कि लोग कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगवाएं, जिससे कि लोग कोरोना से अपना बचाव कर सकें। - अनिल पाण्डेय, असिस्टेंट प्रोफेसर, पत्रकारिता विभाग, सेेक्टर-1 पीजी कॉलेज
कोरोना के रफ्तार का देखते हुए टीकाकरण हम सब के लिए बेहद जरूरी है। हमें किसी भ्रम या गलत संदेश पर विश्वास किए बिना एक बात समझनी होगी कि संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है। मैंने टीका लगवाया है और मैं बिल्कुल ठीक हूं। बूस्टर डोज के लिए सबको आगे आना चाहिए। नरेश धीमान, जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद।
लोगों को डरने के बजाय वैक्सीनेशन करवाना चाहिए। कोरोना जिस रफ्तार से दोबारा बढ़ रहा है, उसे रोकने के लिए लोग बूस्टर डोज लगवाएं। इससे कोरोना पर रोक लगेगी। सरकार की ओर से लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू कर दिया गया है। यह बेहतर फैसला है। इसमें सभी को आगे आना चाहिए। एसके नैय्यर, प्रेसिडेंट, पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन।
देश के जागरूक नागरिक होने के नाते हम सबको इस संक्रमण को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए टीकाकरण करवाना होगा। मैंने अपने नागरिक होने का फर्ज टीका लगवाकर निभाया है। बूस्टर डोज सबको आगे आकर लगवाना चाहिए। सच कहूं तो टीकाकरण के बाद मेरा आत्मविश्वास पहले से कई गुना ज्यादा बढ़ गया है। सुरेंद्र पाल शर्मा, गांव नग्गल पंचकूला।

मैं लोगों से आग्रह करती हूं कि सभी अपने परिजनों को बूस्टर डोज के लिए प्रोत्साहित करें। यह सब के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि संक्रमण कभी भी बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में अगर टीका लगवाने से चूक गए तो बाद में अपनी स्थिति के लिए खुद जिम्मेदार होंगे। रीमा शर्मा, नग्गल निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed