फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Children up to class IX of government school will be able to register for Buniyaad scheme

हरियाणा : ‘बुनियाद’ के लिए सरकारी स्कूल के नौवीं तक के बच्चे कर सकेंगे पंजीकरण

Wed, 06 Jul 2022 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Children up to class IX of government school will be able to register for Buniyaad scheme
चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए बुनियाद योजना में पंजीकरण 6 से 18 जुलाई तक चलेगा। नौवीं कक्षा तक के बच्चे ऑनलाइन लिंक के जरिये आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा विभाग ने परीक्षा के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी जिलों में बुनियाद के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए डीएसएस (जिला विज्ञान विशेषज्ञ) और डीएमएस (जिला गणित विशेषज्ञ) की बतौर नोडल अधिकारी ड्यूटी लगाई जाएगी। उनसे संपर्क के लिए मोबाइल नंबर आवेदकों और अभिभावकों के साथ सांझा किया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए केवल प्रदेश के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले नौवीं कक्षा के छात्र ही आवेदन कर सकते हैं। बुनियाद कार्यक्रम में पंजीकरण के लिए लिंक buniyaadhry.com विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। सभी छात्र रजिस्ट्रेशन के समय प्रदेश के राजकीय विद्यालय से 8वीं पास करने का प्रमाण पत्र भरकर अपने विद्यालय मुखिया से हस्ताक्षर करवा कर पंजीकरण फॉर्म के साथ अपलोड करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुनियाद कार्यक्त्रस्म के लिए प्रदेश भर में 51 केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन पर 9 वीं कक्षा से ही छात्रों को एंटी एनटीएसई (National Talent Search E&amination) और केवीपीवाई (Kishore Vaigyanik ProtsahanYojna) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। योजना में 2 चरण होंगे, पहले चरण में प्रत्येक जिले से करीब 200 बच्चे ऑनलाइन कोचिंग लेंगे। इन बच्चों का चयन भी परीक्षा के आधार पर ही किया जाएगा। सभी बच्चे ऑनलाइन ही इन बुनियाद केंद्रों पर टैबलेट के जरिये कोचिंग लेंगे और रेवाड़ी कोचिंग का मुख्य केंद्र रहेगा। कोचिंग लेने वाले बच्चों के लिए ड्रेस, किताबें, टैबलेट, बैग और परिवहन जैसी सभी व्यवस्था विभाग की ओर से ही उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed