फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Children spread colors in fashion show and dance on Christmas

क्रिसमस पर फैशन शो एवं डांस में बच्चो ने बिखेरे रंग

Thu, 26 Dec 2019 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Children spread colors in fashion show and dance on Christmas
पंचकूला। बुधवार को होटल सोलिटेर में रेनबो लेडीज क्लब द्वारा बच्चों के लिए क्रिसमस सेलिब्रेट किया गया। इसमें शहर के 200 से अधिक बच्चों और उनके माता पिता ने हिस्सा लिया। रेनबो क्लब की प्रधान पूनम सहगल एवं कार्यक्रम आयोजक ज्योति सहगल ने बताया की शहर में पहली बार इस तरह का सेलिब्रेशन किया गया है जिसमें बच्चों को एंटरटेनमेंट के साथ अपना टैलेंट दिखाने का भी मौका मिला। बच्चों के लिए फैशन शो, डांस कंपीटिशन, विभिन्न गेम्स, क्विज आदि आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

फैशन शो में छोटे बच्चों से 16 साल तक के किशोरों ने हिस्सा लिया। फैशन शो में चार साल तक के बच्चों में पहला स्थान विधि, दूसरा इबादत और तीसरा स्थान निधीश ने हासिल किया। चार से आठ साल तक की कैटेगरी में पहला स्थान येलना, दूसरे स्थान वर्निका, तीसरा स्थान रयांश ने हासिल किया। आठ से 12 साल की कैटेगरी में 12 साल तक के बच्चों में पहला स्थान जसनूर, दूसरा स्थान आशना और तीसरा स्थान जसमीत ने हासिल किया। 12 से 16 साल की कैटेगरी में पहला स्थान सोहाना, दूसरा स्थान प्रतीक और तीसरे स्थान जिया ने हासिल किया। डांस में सोमया पहले स्थान पर, जिया दूसरे स्थान पर एवं अर्शप्रीत तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

रेनबो लेडीज क्लब द्वारा सभी बच्चों में से सोहाना और प्रतीक को रेनबो क्लब का एक साल के लिए चाइल्ड ब्रांड एंबेसडर चुना गया। इसके सभी बच्चों ने स्टेज पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। क्रिसमस ट्री एवं सैंटा क्लोज आकर्षण का केंद्र रहे। सांता क्लोज द्वारा सभी बच्चों को गिफ्ट्स एवं खाने पीने का सामान बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में डॉक्टर कोचर हाउस आफ स्माइल सेक्टर-21 चंडीगढ़ की तरफ से सभी बच्चों के लिए फ्री डेंटल चेकअप कैंप लगाया गया। उनकी पूरी फैमिली के लिए भी फ्री डेंटल चेकअप के पैकेज दिए गए। गए। विजेता बच्चों को पुरस्कृत करके सम्मानित किया गया। बतौर ज्यूरी टोडलर स्कूल की प्रिंसिपल प्रीती वालिया रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed