फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Children made homeless, old age home employees misbehave, feed stale food

Panchkula News: बच्चों ने बेघर किया, वृद्धाश्रम के कर्मचारी करते हैं दुर्व्यवहार, खिलाते हैं बासी खाना

Sat, 08 Apr 2023 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Children made homeless, old age home employees misbehave, feed stale food
वृद्धाश्रम के बुजुर्ग ने पीएम, सीएम, डीसीपी, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और रेडक्रॉस सोसायटी ऑफ इंडिया को भेजी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। बच्चों ने बेघर किया और वृद्धाश्रम के कर्मचारी दुर्व्यवहार कर गालियां देते हैं। सुबह का खाना शाम को तो शाम का खाना सुबह दिया जाता है। जब इस बारे में पूछा जाता है तो झाड़ू से पीटने का डर दिखाया जाता है। यह आरोप वृद्धाश्रम में रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग सुदर्शन कुमार ने लगाए हैं। उन्होंने इस संदर्भ में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, डीसीपी पंचकूला, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और रेडक्रॉस सोसायटी ऑफ इंडिया को शिकायत भेजकर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और स्टाफ बदलने की मांग उठाई है। इस बारे में रेडक्रास सचिव का कहना है कि मामला जानकारी में आया है, जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
शहर के सेक्टर-12 स्थित कम्युनिटी सेंटर में रेडक्रॉस द्वारा संचालित वृद्धाश्रम को निर्माण कार्य के कारण कुछ दिनों के लिए कम्युनिटी सेंटर में स्थानांतरित किया गया है। यहां रहने वाले बुजुर्ग सुदर्शन सिंह का कहना है कि उनका सेक्टर-17 में मकान है। बच्चों ने मकान पर कब्जा कर उसको घर से बाहर निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद वृद्धाश्रम में आकर रहने लगे। यहां भी स्टाफ उनको परेशान कर रहा है। कभी गालियां दी जाती हैं तो कभी झाडू से पीटने की बात कहकर डराया जाता है। सुदर्शन कुमार का कहना है कि वृद्धाश्रम के कर्मचारी उस पर आश्रम के सामान में होने वाली हेराफेरी की जानकारी बाहर देने का आरोप लगाते हैं। इसलिए वे उसको बेइज्जत करने के लिए अलग-अलग तरह के हथकंडे अपनाते हैं। वृद्धाश्रम में कर्मचारी कई दफा बुजुर्गों को बासी खाना भी खिलाते हैं। सुबह जो सब्जी बच जाती है, वही शाम को परोस देते हैं, शाम की बची हुई सब्जी सुबह परोस देते हैं। इससे बुजुर्गों के बीमार होने का डर भी बना रहता है। जब उनसे इस बारे में बात करते हैं तो फिर से दुर्व्यवहार किया जाता है।
विज्ञापन




मैं तीन दिन के लिए छुट्टी पर हूं। मगर इस मामले की जानकारी मुझे मिली है। सोमवार को इस मामले की जांच कराई जाएगी। अगर किसी कर्मचारी ने इस तरह की कोई हरकत की है या किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार में वह संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - सविता अग्रवाल, सचिव, रेडक्रॉस सोसायटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed