फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Children being kidnapped and forced to beg, High Court asks for status report

पंचकूला: बच्चों को अगवा कर भीख मांगने पर किया जा रहा मजबूर, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट

Fri, 10 Feb 2023 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Children being kidnapped and forced to beg, High Court asks for status report
चंडीगढ़। बच्चों को अगवा कर उनको भीख मांगने के लिए मजबूर करने के मामले में लिए संज्ञान पर सुनवाई करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस बारे में 24 जुलाई तक जवाब दाखिल करना होगा।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने मामले को लेकर संगरूर के राजेश कुमार द्वारा भेजी गई शिकायत पर संज्ञान लिया था। हाईकोर्ट को बताया गया था कि यह चार वर्षीय बच्ची 28 मार्च 2018 से लापता है। एक महीने बाद किसी ने इंटरनेट पर एक बच्ची की फोटो वायरल कर दी थी। इसमें बच्ची फर्श पर लेटी नजर आ रही थी और उसके पास 10 रुपये के नोट पड़े थे। फोटो को पहचान कर बच्ची के माता-पिता ने पुलिस को इसकी जानकारी दी लेकिन यह फोटो कहां की है, किसने इसे इंटरनेट पर वायरल किया है इसकी जानकारी अभी तक पुलिस को नहीं लग पाई है। बच्ची को तलाशा भी नहीं जा सका है। इस मामले को लेकर हाईकोर्ट को भेजी शिकायत में कहा गया कि फोटो से साफ नजर आ रहा है कि बच्ची को जबरदस्ती भिखारी बनाया गया है। यह बच्चों को अगवा कर उन्हें भिखारी बनाने के गैंग का काम हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के इस नारे से साफ है कि बेटियों को काफी अहमियत दी गई है। बावजूद इसके अभी तक पुलिस इस चार वर्ष की मासूम बच्ची को तलाशने में नाकाम रही है। हाईकोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लिया था। अब हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार बाल भिक्षावृत्ति को लेकर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed