{"_id":"5729eee74f1c1baa1d5cd265","slug":"child-return-turned-out-to-play-from-home-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से खेलने निकला बच्चा नहीं लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से खेलने निकला बच्चा नहीं लौटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2016 06:15 PM IST
विज्ञापन
लापता बच्चा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका के वार्ड नंबर एक खेड़ा सीता राम से एक बच्चे की गुमशुदगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित संजय ने बताया कि वह मूलरूप से उतर प्रदेश के रहने वाले हैं और करीब दस साल से परिवार के साथ कालका में किराए के मकान में रहते हैं।
उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो लड़के अनेक (14), विशु (11) और लड़की रोशनी (17) है। वह परवाणू में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी नीलम बेटी रोशनी के साथ गांव गई थी। शनिवार को रोजाना की तरह वह काम पर निकल गए।
वहीं घर पर दोनों बेटे थे। विशु करीब साढ़े दस बजे खेलने के लिए घर से बाहर निकल गया। देर शाम तक जब विशु घर वापस नहीं लौटा तो वह ढूंढने के लिए निकले, लेकिन विशु का कुछ पता नहीं चला। उन्होंने रिश्तेदारी में भी पूछताछ की। विशु ने लाल रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की पैंट पहन रखी है। कालका पुलिस जांच कर रही है।