{"_id":"620d5a5a425af9682b715aaf","slug":"chief-secretary-inspected-the-office-panchkula-news-pkl4422512167","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : चंडीगढ़ सेक्टर-17 में तैयार हो रहा मानव संसाधन विभाग का कार्यालय,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : चंडीगढ़ सेक्टर-17 में तैयार हो रहा मानव संसाधन विभाग का कार्यालय,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। मानव संसाधन विभाग का कार्यालय चंडीगढ़ सेक्टर-17 में बनकर तैयार होगा। बुधवार को हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कार्यालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश कि समयबद्ध तरीके से सभी कार्यों को पूरा किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को कार्यालय में होने वाले विभिन्न मरम्मत कार्यों को अगले एक-दो दिनों में संपन्न कराने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि विभाग मेें आने वाले लोगों की सुविधा के लिए बाहर एक विभाग के नाम का बोर्ड लगाया जाए और हर कमरे के बाहर अमुक कर्मचारी व अधिकारी की नेमप्लेट भी लगी होनी चाहिए, ताकि किसी को कोई भी दिक्कत न हों। इस मौके पर कौशल को अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि विभाग में विभिन्न शाखाओं को सृजित किया जा रहा है जिसमें सामान्य सेवा-1 ब्रांच, सामान्य सेवा-2 ब्रांच, सामान्य सेवा-3 ब्रांच, कॉमन कैडर-1 ब्रांच और कॉमन कैडर-2 ब्रांच होंगी।
बता दें कि मानव संसाधन विभाग का गठन निर्धारित मानकों और मानदंडों जिनमें भर्ती, सेवा शर्तों के विनियमन/ स्थानांतरण, कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, एचसीएस सहित समूह ए, बी, सी और डी के सभी कर्मचारियों पर नियंत्रण और सामान्य पात्रता परीक्षा के माध्यम से भर्ती में पारदर्शिता तय करने के लिए किया गया है। इस अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव विजयेंद्र कुमार, प्रशासनिक सुधार विभाग के आयुक्त व सचिव पंकज अग्रवाल व मानव संसाधन विभाग के विशेष सचिव चंद्रशेखर खरे उपस्थित थे।