फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chief Minister's flying squad scrutinized the records of fertilizer and seed shops

Panchkula News: मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने खाद बीज की दुकानों का खंगाला रिकॉर्ड

Wed, 23 Jul 2025 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad scrutinized the records of fertilizer and seed shops
बरवाला। यूरिया व डीएपी खाद की कालाबाजारी को रोकने के लिए मुख्यमंत्री उड़न दस्ते व कृषि विभाग की टीम ने बरवाला में खाद बीज की दुकानों व गोदामों की जांच कर रिकॉर्ड को खंगाला। चेकिंग के दौरान टीम ने बरवाला अनाज मंडी में कई गोदामों में छापामारी कर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों ने दो दिनों के अंदर रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने के लिए नोटिस भी जारी किए और कई गोदामों को सील भी किया। टीम के अधिकारियों ने कहा कि कोई भी खाद बीज का दुकानदार व गोदाम संचालक खाद की कालाबाजारी ना करें। अगर शिकायत मिलती है या कालाबाजारी करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। टीम में सीएम फ्लाइंग टीम के सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, कृषि विभाग के पीसीआई सुशील पूनिया, एसडीओ जितेंद्र शर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed