फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demand for action against the black marketing of fertilizers and the forced sale of pesticides.

Panchkula News: खाद की कालाबाजारी और जबरन कीटनाशक बिक्री पर कार्रवाई की मांग

Tue, 22 Sep 2026 01:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Demand for action against the black marketing of fertilizers and the forced sale of pesticides.
भारतीय किसान यूनियन ने उप कृषि निदेशक को सौंपा ज्ञापन, उचित दरों पर यूरिया-डीएपी उपलब्ध कराने और पर्याप्त स्टॉक रखने की मांग
विज्ञापन

निजी दुकानदारों पर मनमानी कीमत वसूलने और किसानों को महंगे कीटनाशक खरीदने के लिए मजबूर करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। भारतीय किसान यूनियन (शहीद भगत सिंह) की पंचकूला इकाई ने किसानों को उचित दरों पर यूरिया और डीएपी खाद उपलब्ध कराने तथा खाद की कालाबाजारी और जबरन कीटनाशक बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। यूनियन के जिला प्रधान कुलदीप सिंह और किसान प्रतिनिधियों ने उप कृषि निदेशक पंचकूला को ज्ञापन सौंपकर निजी दुकानदारों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग की।
कुलदीप सिंह ने बताया कि पंचकूला क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान छोटे और सीमांत हैं। खेती के लिए यूरिया और डीएपी खरीदने बाजार पहुंचने पर निजी दुकानदारों द्वारा मनमाने दाम वसूलने का आरोप है। किसानों को खाद के साथ अन्य महंगे कीटनाशक खरीदने के लिए भी मजबूर किया जाता है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन


सोसाइटियों और बैंकों के माध्यम से हो खाद वितरण
किसान यूनियन ने मांग की कि यूरिया और डीएपी किसानों को तय और उचित दरों पर उपलब्ध कराया जाए। खाद का वितरण मुख्य रूप से को-ऑपरेटिव सोसाइटियों और बैंकों के माध्यम से कराया जाए तथा सोसायटियों में पर्याप्त मात्रा में खाद पहुंचाई जाए। यूनियन ने किसानों का आर्थिक शोषण करने वाले निजी खाद-बीज दुकानदारों के खिलाफ उचित और कड़ी कानूनी कार्रवाई की भी मांग की। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के पंचकूला जिला प्रधान कुलदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, गुरजोत सिंह, सतबीर सिंह, राजेंद्र सिंह और जसवीर सिंह सहित कई किसान नेता और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed