फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chief Minister Yogi Adityanath will address the Jan Ashirwad rally on September 30.

Panchkula News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 सितंबर को जन आशीर्वाद रैली को करेंगे संबोधित

Wed, 25 Sep 2024 03:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath will address the Jan Ashirwad rally on September 30.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 सितंबर को पंचकूला के सेक्टर-16 में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में शिरकत करेंगे। योगी आदित्यनाथ की यह रैली विशाल और भव्य होगी। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा को इस रैली का संयोजक बनाया गया है। उन्होंने कहा रैली की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई है। योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर पंचकूला के कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

यह जानकारी प्रेसवार्ता के दौरान पंचकूला से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता ने दी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधकर कहा कि कांग्रेस के डीएनए में झूठ भरा है, इसलिए कांग्रेस झूठ के सहारे ही जिंदा है। झूठ की राजनीति करती है। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के लाखों कार्यकर्ताओं से नमो एप के ऑडियो ब्रिज के माध्यम से सीधा संवाद करेंगे। पीएम कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने के साथ ही मार्गदर्शन भी करेंगे। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं का आत्मबल बढ़ेगा। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में कांग्रेस ने झूठ बोलकर सरकार बना ली, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नमो एप के ऑडियो ब्रिज के माध्यम से सीधा संवाद करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed