फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chief Minister unveils the Namo Cricket League trophy.

Panchkula News: नमो क्रिकेट लीग की ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया अनावरण

Fri, 04 Sep 2026 01:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister unveils the Namo Cricket League trophy.
पांच राज्यों की 3 हजार से अधिक टीमें लेंगी हिस्सा, 17 सितंबर से होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5 में वीरवार को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नमो क्रिकेट लीग-2026 की ट्रॉफी का अनावरण किया। उन्होंने क्रिकेट में हाथ आजमाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल प्रतिभाओं व कलाकारों को क्रिकेट बैट-बॉल भेंट किए। प्रतियोगिता में पांच राज्यों की 3 हजार से अधिक टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजकों का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़कर नशे से दूर रहने का संदेश देना है। नमो क्रिकेट लीग का शुभारंभ 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर होगा।
मुख्यमंत्री ने आयोजन की तैयारियों के लिए सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों समेत अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत और सरकार की खेल नीति को उपलब्धियों का आधार बताया।
विज्ञापन

समारोह में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी, मेयर श्याम लाल बंसल, हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्ष बंतो कटारिया, भाजपा नेता संजय टंडन, मुख्यमंत्री के ओएसडी भोपाल सिंह खदरी और मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed