फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chief Minister Mann reviewed the work of special Girdawari

Panchkula News: मुख्यमंत्री मान ने विशेष गिरदावरी के काम का लिया जायजा

Sat, 05 Aug 2023 01:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Mann reviewed the work of special Girdawari
चंडीगढ़। पंजाब में बाढ़ से हुए नुकसान के एक-एक पैसे की भरपाई की वचनबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों में जारी विशेष गिरदावरी की प्रगति का जायजा लिया। इस संबंध में बुलाई बैठक में कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा, मुख्य सचिव अनुराग वर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने विशेष गिरदावरी करवाने के आदेश पहले ही जारी किए हुए हैं ताकि राज्य में बाढ़ के नुकसान का अनुमान लगाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को 15 अगस्त तक हर हालत में विशेष गिरदावरी मुकम्मल करने के आदेश दिए।पंजाब सिविल सचिवालय में बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों को मुआवजा देने के लिए वचनबद्ध है और इस उद्देश्य के लिए सरकार के पास फंड की भी कमी नहीं है। बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। मान ने कहा कि उन्होंने खुद राज्य के प्रभावित इलाकों का दौरा करके जमीनी स्तर पर हालात का जायजा लिया था और अब बाढ़ग्रस्त जिलों के लोगों को बनती राहत दी जाएगी।
विज्ञापन

मान ने लोगों को भरोसा दिया कि उनकी सरकार फसलों, पशुओं, घरों या अन्य संबंधित साजो-सामान के नुकसान की भरपाई मुआवजा देकर करेगी।

1495 गांव बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के 19 जिलों में 1495 गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। राज्य भर से प्राप्त हुई रिपोर्टों के मुताबिक 44 व्यक्तियों की जान चली गई जबकि 22 व्यक्ति जख्मी हुए हैं, 391 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, 878 घरों को कुछ हद तक नुकसान पहुंचा है। 1277 व्यक्तियों को बाढ़ के दौरान स्थापित किए 159 राहत कैंपों में ठहराना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed