फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chief Minister Mann honoured 26 people with state awards

Panchkula News: मुख्यमंत्री मान ने 26 लोगों को राज्य पुरस्कार से नवाजा

Sun, 17 Aug 2025 01:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Mann honoured 26 people with state awards
फरीदकोट/चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली 26 प्रमुख हस्तियों को राज्य पुरस्कार प्रदान किए। इसके अलावा, चार पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक और 15 पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री मेडल से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पुरस्कार पाने वालों में समाजसेवी, कलाकार, साहित्यकार, कवि, पर्यावरण प्रेमी, सरकारी अधिकारी और अन्य शामिल हैं जिन्होंने लोकहित में अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इनमें डॉ. अनुपमा गुप्ता (अमृतसर), मास्टर तेगबीर सिंह (रूपनगर), सरुपइंदर सिंह (पटियाला), रतन लाल सोनी (होशियारपुर), डॉ. हितेंद्र सूरी (फतेहगढ़ साहिब), गुलशन भाटिया (अमृतसर), रिफत वहाब (मालेरकोटला), रमा मुंजाल (लुधियाना), बलदेव कुमार (होशियारपुर), अपेकश (बठिंडा), गुलजार सिंह पटियालवी (पटियाला), बलदेव सिंह (पटियाला), बलराज सिंह (होशियारपुर), परमजीत सिंह बख्शी (जालंधर), युवराज सिंह चौहान (लुधियाना), कृष्ण कुमार पासवान (बठिंडा), एडवोकेट राजीव मदान (अमृतसर), जसकरन सिंह (बठिंडा), डॉ. पवन कुमार (होशियारपुर), डॉ. हरबंस कौर (होशियारपुर), डॉ. राज कुमार (होशियारपुर), डॉ. महिमा मिन्हास (होशियारपुर), निशा रानी (होशियारपुर), डॉ. पी.एस. बराड़ (कोटकपूरा), डॉ. रवि बांसल (कोटकपूरा) और डॉ. अभिनव शूर (जालंधर) शामिल हैं।
विज्ञापन

उधर मुख्यमंत्री रक्षक पदक प्राप्त करने वाले चार पुलिसकर्मियों में राजिंदर सिंह (एएसआई), नरिंदर सिंह (एएसआई), सीनियर कांस्टेबल जसवंत सिंह और हरपाल कौर व मुख्यमंत्री मेडल पाने वालों में इंस्पेक्टर जतिन कपूर, इंस्पेक्टर अमोलकदीप सिंह काहलों, इंस्पेक्टर नवनीत कौर, इंस्पेक्टर प्रभजीत कुमार, सब इंस्पेक्टर लवदीप सिंह, सब इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह, सब इंस्पेक्टर डिंपल कुमार, सब इंस्पेक्टर सुखचैन सिंह, सब इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह, एएसआई हरजिंदर सिंह, एएसआई संदीप सिंह, हवलदार संदीप सिंह, हवलदार इकबाल सिंह, हवलदार करमबीर सिंह और हवलदार जगजीत सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed