{"_id":"61fed83529af305d643a5eab","slug":"cheating-cyber-thug-cheated-75-thousand-by-taking-retired-colonel-case-registered-pkl-office-news-pkl441229870","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी : सेवानिवृत्त कर्नल को झांसे में लेकर साइबर ठग ने 75 हजार ठगे, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी : सेवानिवृत्त कर्नल को झांसे में लेकर साइबर ठग ने 75 हजार ठगे, मामला दर्ज
विज्ञापन
पिंजौर। सेवानिवृत्त कर्नल से 75 हजार रुपये ठगने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। सेवानिवृत्त कर्नल सुरिंद्र सिंह निवासी डीएलएफ वैली ने पुलिस को बताया कि 29 जनवरी को उनके मोबाइल पर सिम एक्सपायर होने के संबंध में संदेश आया था। इसमें एक मोबाइल नंबर दिया था। उस नंबर पर फोन किया तो दूसरी तरफ से कहा गया कि आपके सिम की पेमेंट नहीं हुई है। इसके बाद उस व्यक्ति ने कहा कि 10 रुपये की पेमेंट कर दें। इसके लिए उसने मैसेज कर एक लिंक भी भेजा।
शिकायतकर्ता ने बताया कि जैसे ही उन्होंने भेजे लिंक पर क्लिक किया तो उनके एक्सिस बैंक सेक्टर-9 चंडीगढ़ ब्रांच से उसके अकाउंट से ओटीपी आने लगे और उसका मोबाइल हैंग हो गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद उन्होंने दूसरे मोबाइल नंबर से एक्सिस बैंक चंडीगढ़ की ब्रांच के रिलेशनशिप मैनेजर को फोन करके अकाउंट को फ्रीज करने के लिए कहा। रिलेशनशिप मैनेजर ने उसे बताया कि उसके बैंक अकाउंट से अब 30 हजार रुपये निकल चुके हैं। अकाउंट फ्रीज करने की कार्रवाई के दौरान भी अकाउंट से 55048 रुपये और निकल गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके अकाउंट से कुल 85048 रुपये निकल गए।
उसके बाद उन्होंने मोबाइल फोन को रिसेट कर दिया। इसमें सारा डाटा डिलीट होने से जिस नंबर से संदेश और फोन आया था, वह भी डिलीट हो गए। कर्नल ने बताया कि इसके बाद 31 जनवरी को एक पेटीएम वैलेट से उसके अकाउंट में 10 हजार रुपये वापस आ गए। शिकायतकर्ता ने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपी ने उसके अकाउंट से कुल 75048 रुपये निकाल कर आनलाइन फ्रॉड किया है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने आरोपी कि खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।