फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cheated of Rs 4.32 lakh on the pretext of updating credit card

Panchkula News: क्रेडिट कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर 4.32 लाख रुपये ठगे

Wed, 11 Oct 2023 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 4.32 lakh on the pretext of updating credit card
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। क्रेडिट कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर कृषि विभाग के सेवानिवृत्त एसडीओ से 4.32 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कालका निवासी जोरा सिंह ने शिकायत में बताया कि वे कृषि विभाग से एसडीओ के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनका एसबीआई में खाता है।
एसबीआई का ही उनके पास क्रेडिट कार्ड है। 9 अगस्त की दोपहर करीब 1 बजे वे घर पर मौजूद थे। उसी दौरान उनके मोबाइल पर फोन आया है। फोन करने वाले ने खुद को एसबीआई क्रेडिट कार्ड एजेंसी का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि क्रेडिट कार्ड अपडेट नहीं करवाया है। इस कारण क्रेडिट कार्ड पर 3200 रुपये का जुर्माना लगा है। अगर आपको इस जुर्माने से बचना है तो अपने बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने बैंक और क्रेडिट कार्ड की डिटेल मांगी। शिकायतकर्ता ने बैंक कर्मचारी समझकर उसको सारी जानकारी दे दी। 11 अगस्त को जोरा सिंह काे पता चला कि उसके क्रेडिट कार्ड से 3,88,000 रुपये और बैंक खाते से 44,000 रुपये निकल गए हैं। आरोपी ने शिकायतकर्ता से कुल 4,32,000 रुपये की ठगी कर डाली। इसके तुरंत बाद उन्होंने साइबर पोर्टल पर मामले की शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed