फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cheated of Rs 20 lakh on the pretext of getting a job in the army

Panchkula News: सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 20 लाख रुपये ठगे

Wed, 25 Sep 2024 04:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 20 lakh on the pretext of getting a job in the army
पंचकूला। रामगढ़ निवासी युवक को सेना में नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर 20 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। चंडीमंदिर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। विश्वास में लेने के लिए आरोपी ने स्वयं को सेना में अधिकारी बताया और फौज का आई कार्ड भी दिखाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रामगढ़ निवासी धीरज कुमार ने बताया कि वह 12वीं कक्षा पास करने के उपरांत फौज में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। उसी दौरान अरुण कुमार नाम के व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई। उसने स्वयं को सेना में अधिकारी बताया। उसने आश्वासन दिया कि खेल कोटे से विदेशों में खेलों में भाग दिलवाकर सेना में भरती करवा देगा। अरुण किराए के मकान में रह रहा था। उसने बताया कि वे गुप्त टूर पर यहां आए हैं। इस क्षेत्र में आईटीबीपी की बड़ी संख्या में बटालियन होने के कारण गुप्त जानकारियां एकत्रित करके सरकार को देनी है। अरुण ने शिकायतकर्ता और उसके भाई को विश्वास में लेकर उनका पासपोर्ट अपने पास रख लिया। इसके बाद आरोपी ने उसे विदेश में खेलों में शामिल कर भर्ती के नाम पर रुपयों की डिमांड शुरू कर दी। जून 2021 में करीब 14 लाख रुपये आरोपी द्वारा बताए बैंक खाते में डाले। इसके अलावा छह लाख रुपये नकद दिए। आरोपी ने शिकायतकर्ता से भर्ती के नाम पर कुल 20 लाख रुपये लिए।
विज्ञापन

आरोपी भर्ती करने को लेकर उससे चैटिंग करता था। अपनी ईमेल आईडी के माध्यम से उसको विदेश भेजने के संबंध में ईमेल भेजता था। कुछ समय बाद शिकायतकर्ता को एहसास हुआ कि आरोपी ने भर्ती करवाने के नाम पर उसके साथ ठगी की है। इसके बाद शिकायतकर्ता ने उससे रुपये वापस करने को कहा तो वह धमकी देने लगा। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed