फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cheated of Rs 2 lakh by pretending to be son's friend, case registered in cyber police station

Panchkula News: बेटे का दोस्त बनकर ठगे 2 लाख रुपये, साइबर थाने में मामला दर्ज

Fri, 27 Oct 2023 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 2 lakh by pretending to be son's friend, case registered in cyber police station
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। कालका निवासी व्यक्ति को उनके बेटे का दोस्त बनकर 2 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। साइबर थाने ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कालका निवासी योगेश कश्यप ने बताया कि 29 मार्च को उनके पिता के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप कॉल आई।
कॉल करने वाले ने खुद को उनके बेटे का दोस्त सिम्पू बताया। बातचीत के दौरान पिता ने उनकी माता को फोन दे दिया। व्यक्ति ने उन्हें बताया कि उसकी कनाडा में रात को किसी क्लब में लड़ाई हो गई है। इसमें एक लड़का गंभीर है। उन लोगों ने उसको पकड़ा हुआ है। लोगों ने उसके सभी दस्तावेज अपने पास रखे हैं। आप इनसे बात कर लो। जो पैसे ये मांगते हैं इन्हें दे दो। मेरी मम्मी को मत बताना। बाद में आपके पैसे वापस कर दूंगा।
विज्ञापन


पहले 80 हजार रुपये मांगे

इसके बाद माता ने फोन करके बताया कि सिम्पू को कनाडा में पैसे चाहिए वह कहीं फंसा हुआ है। तुम उसके खाते में पैसे डाल दो। आरोपी ने गूगल पे-नंबर भेज दिया। शिकायतकर्ता ने 80 हजार रुपये गूगल-पे के माध्यम से ट्रांसफर कर दिया। उसके बाद दोबारा शिकायतकर्ता के पिता को फोन आया उसने बताया कि जो लड़का गंभीर था, उसकी मौत हो गई है। आप इनको 1.20 लाख रुपये और दे दो। मैं आप को बाद में दे दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने 1.20 लाख रुपये और भेज दिए। उसके बाद आरोपी ने 2 लाख रुपये और मांगे तो शिकायतकर्ता को शक हुआ। उन्होंने अपने दोस्त को सिम्पू को फोन किया और उससे पूछा की आप की लड़ाई हुई है क्या। उसने बताया कि नहीं मेरी किसी से कोई लड़ाई नहीं हुई है। शिकायतकर्ता ने सारी बात अपने दोस्त को बताई। इसके बाद शिकायतकर्ता ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed